Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में महिला और पति पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडे और धारदार हथियार से पीटा, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत के सिखेड़ा गांव में एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक महिला और उसके पति पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़िता की तहरीर पर थाना चांदीनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता एकता पत्नी विनोद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव की एक दुकान पर सामान लेने गई थी। वहां गांव की रमा डागर ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी और एकता के बेटे के साथ मारपीट की। जब एकता ने इसका विरोध किया, तो उसके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। आरोप है कि जब एकता के पति विनोद को घटना की सूचना मिली और वह परिवार को घर ले जाने के लिए मौके पर पहुंचे, तो रमा डागर, नगेंद्रपाल पुत्र जगत सिंह सहित कई अन्य लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ वहां आ गए। उन्होंने विनोद पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। पीड़िता ने थाना चांदीनगर में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रमा डागर, नगेंद्रपाल, नवप्रभात और अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना चांदीनगर प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच पड़ताल जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में आंधी- पानी के साथ ओले गिर रहे:तेज आंधी के बीच रामलला के भक्तों का दर्शन-पूजन जारी रहा
    Next Article
    मेरठ में टायर गोदाम और शोरूम में आग:पांच फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में बुझाई, 13 लाख के नुकसान की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment