Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाभी कहने पर महिला ने थप्पड़ जड़ा, छात्र का सुसाइड:वीडियो बनाकर बोला- 21 का हूं, 10 साल जेल में रहूंगा तो जिंदगी में क्या बचेगा

    1 day ago

    2

    0

    यूपी के जालौन में 20 साल के आईटीआई छात्र ने यमुना नदी में कूदकर जान दे दी। वह दो दिन से घर से लापता था। रविवार सुबह 6 बजे घर से 40 किमी दूर नदी में उसका शव उतराता मिला। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया। इसमें छात्र ने आत्महत्या के लिए पड़ोसी महिला को जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में छात्र रोते हुए कह रहा- मैंने लक्ष्मी नाम की महिला को भाभी कह दिया था। उसने मुझे थप्पड़ मारे और छेड़खानी की एफआईआर दर्ज करा दी। मैं 21 साल का हूं। अगर 10 साल जेल में बिता दूंगा तो जिंदगी में बचेगा क्या? डीएम से अनुरोध है कि मामले का संज्ञान लें। जिस तरह से मैं जा रहा हूं, कोई दूसरा नहीं जाना चाहिए। जो गुनहगार हैं, उन्हें सजा मिले। छात्र लोकेंद्र अहिरवार जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर कदौरा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। दो दिन पहले झगड़े के बाद पड़ोसी महिला ने उस पर छेड़खानी की FIR दर्ज करा दी थी। पुलिस ने शांतिभंग में उसका चालान कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने वीडियो बनाया और नदी में छलांग लगा दी। रविवार सुबह कालपी थाना क्षेत्र में राहगीर ने उसका शव उतराता देखा। पिता की जुबानी, पूरा मामला समझिए सिद्धार्थनगर मोहल्ले के रहने वाले मुकुंदी लाल ने बताया कि बेटा लोकेंद्र पढ़ने-लिखने में काफी होशियार था। गुरुवार को मोहल्ले में रहने वाली लक्ष्मी देवी से उसका विवाद हो गया था। लक्ष्मी ने लोकेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत कर दी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने निष्पक्ष जांच करने के बजाय एकतरफा कार्रवाई की। पुलिस ने लोकेंद्र के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। इसके बाद हमने तहसील कोर्ट से बेटे की जमानत करवा ली, लेकिन बेटा पुलिस की कार्रवाई से बेहद आहत था। पिता ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया और बस से कालपी पहुंच गया। वहां से उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला, जिसमें उसने पुलिस और महिला पर प्रताड़ना के आरोप लगाए और अपनी जान देने की बात कही। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और लोकेंद्र की तलाश के लिए तीन टीमें लगाई गईं, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। शनिवार रात एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने कदौरा थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली और छात्र की तलाश तेज करने के निर्देश दिए। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लोकेंद्र का शव यमुना नदी में पुल के पास उतराता मिला। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और छात्र का शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर लोकेंद्र की पहचान कराई। पढ़िए वीडियो में लोकेंद्र ने क्या कहा- कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया- शव करीब दो दिन पुराना है। जिस दिन युवक ने वीडियो बनाया था, उसी दिन उसने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- सट्‌टेबाज गर्लफ्रेंड ने सिपाही के लिए 2 शादी तोड़ी:झांसी में पिता होमगार्ड, बहाने से मिलने घर आता था रजत; पढ़िए पूरी LOVE STORY मेरे होमगार्ड पति और सिपाही रजत 9 साल पहले मिनर्वा चौकी में तैनात थे। रजत गश्त पर आता था तो किसी बहाने से घर पर रुक जाता था। तब मेरी बेटी यशस्वी 12वीं में पढ़ रही थी। रजत ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। जब हमें अफेयर का पता चला तो उसका रिश्ता तय कर दिया। बेटी ने रिश्ता तोड़ दिया। फिर हमने 2023 में दूसरे लड़के से सगाई कर दी। लेकिन रजत के कहने पर बेटी ने सगाई तोड़ दी और उसके संग रहने लगी। रजत शादीशुदा था। मगर ये बात छुपाकर रखी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेलते-खेलते 3 साल की बच्ची खौलती चाशनी में गिरी, मौत:शरीर पर बड़े-बड़े छाले पड़े, गोरखपुर में शादी के लिए मिठाई तैयार हो रही थी
    Next Article
    PGT परीक्षा- गोरखपुर में महिलाएं मिन्नतें करती रहीं, एंट्री रोकी:बोलीं- पार्किंग में जगह नहीं थी, इसलिए दो मिनट लेट हुई; यूपी में 319 केंद्रों पर एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment