Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगत सिंह मार्केट में दिन-रात तैनात रहेगी PAC:मेरठ में भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने उठाई थी मांग, दलित युवक से मारपीट का मामला

    3 hours ago

    1

    0

    संयुक्त व्यापार संघ ( नटराज ) ने एसपी सिटी से मिलकर बाजारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने भगत सिंह मार्केट के प्रधान के साथ हुई मारपीट के मामले को गंभीर बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मार्केट में पीएसी तैनात की है। यह पीएसी दिन रात यही कैंप करेगी। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा और संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी एसपी सिटी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा- भगत सिंह मार्केट में असामाजिक तत्वों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ मारपीट की घटना कारित की इसके बाद बाजारों में डर का माहौल है। उन्होंने गढ़ रोड पर मंदिर में हुई चोरी का मुद्दा भी उठाया। भगत सिंह मार्केट में PAC लगाने की मांग कमलदत्त शर्मा ने कहा- भगत सिंह मार्केट प्रकरण के बाद मौके पर चार पुलिसकर्मियों के साथ ही PAC लगाई गई थी लेकिन दो दिन बाद ही उसे हटा लिया गया। एक बार फिर बाजार में माहौल खराब हो रहा है। काफी देर वार्ता चली। एसपी सिटी ने समस्या के स्थाई समाधान के लिए तत्काल वहां के सरकारी स्कूल में PAC द्वारा कैंप किए जाने का आदेश कर दिया। मंदिर में चोरी का मुद्दा भी उठाया व्यापारी नेता अजय गुप्ता ने वैशाली गढ़ रोड स्थित मंदिर में हुई चोरी का मुद्दा भी उठाया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। इसके अलावा ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दलित युवक से हुई मारपीट के मामले में भी उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जानलेवा हमले के मुकदमे में थाना पुलिस सामान्य कार्रवाई कर रही है। एसपी बोले- बाजारों की सुरक्षा होगी मजबूत एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बाजारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। भगत सिंह मार्केट में पीएसी कैंप करेगी। एक स्कूल में व्यवस्था बना दी गई है। इसके अलावा शाम के समय क्षेत्रीय थाना पुलिस उन बाजारों में पैदल भ्रमण करेगी। कुछ घटनाएं भी सामने आई है जिनको लेकर पुलिस काम कर रही है और जल्द खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में मंत्री अनिल राजभर का विपक्ष पर हमला:बोले-गैस-पेट्रोल की किल्लत सिर्फ प्रोपेगेंडा
    Next Article
    शिकोहाबाद में रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का शव:बेवर निवासी युवक की हुई पहचान, हादसे की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment