Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवान परशुराम जयंती पर ढोल नगाड़ों पर नाचे लोग:गोरखपुर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

    13 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में भगवान परशुराम जयंती इस बार पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित किए। ढोल-नगाड़ों के साथ अलग अलग समिति ने चौक चौराहे पर भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाले। सुबह से ही गोरखपुर के चौक-चौराहों पर भगवान परशुराम के पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए थे। हर तरफ जयंती को लेकर खास माहौल देखने को मिला। युवाओं में इस अवसर को लेकर खास जोश और उत्साह नजर आया। कई जगहों पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, तो कहीं गोष्ठियों के माध्यम से लोगों ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर चर्चा की। श्रद्धालुओं ने उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल हुए और भक्ति गीतों पर नाचते-झूमते नजर आए। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। निपाल लॉज में अखिल भारतीय परशुराम वाहिनी समिति की ओर से जयंती बड़े ही भव्य तरीके से मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रवि किशन भी पहुंचे। उन्होंने भगवान परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। वहीं, दीवानी कचहरी सभागार में कौटिल्य परिषद द्वारा भी जयंती मनाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में वकीलों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर भगवान परशुराम को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रावतपुर पुलिस ने इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार:जमीन कब्जा और फर्जी एग्रीमेंट मामले में 2024 से फरार था
    Next Article
    कासगंज पुलिस अभियान के तहत 32 वारंटी को गिरफ्तार किया:कोर्ट में पेश न होने वाले अभियुक्तों पर कार्रवाई की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment