Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवान राम का 5 नदियों के जल से अभिषेक:जन्मोत्सव पर रंगनाथ मंदिर में मंत्रों के बीच हुआ भव्य श्रृंगार, कुंभ आरती कर उतारी नजर

    3 hours ago

    1

    0

    भगवान श्री राम का जन्म उत्सव जहां विभिन्न देवालयों में एक महीने पहले मनाया गया। वहीं दक्षिण भारतीय शैली के श्री रंगनाथ मंदिर में सौर पंचांग के अनुसार, शनिवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के मध्य राम नवमी उत्सव मनाया गया। 3 दिन तक मनाए जाने वाले इस उत्सव के समापन दिवस पर शनिवार को भगवान राम, लक्ष्मण और जानकी जी का पंचामृत अभिषेक किया गया। पवित्र नदियों के जल और जड़ी बूटियों से किया अभिषेक राम जन्म उत्सव की धूम कान्हा की लीला भूमि वृंदावन में भी देखने को मिली। यहां के प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर में भगवान राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण जी का 5 पवित्र नदियों के जल और जड़ी बूटियों से मिश्रित जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान का दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक हुआ। मंत्रों के बीच हुई पूजा अर्चना भगवान श्री राम के जन्म उत्सव के अवसर पर रंगनाथ मंदिर में दक्षिण भारतीय ब्राह्मणों द्वारा मंत्रों का उच्चारण किया गया। मंत्रों और पाठ के बीच मंदिर के पुजारियों ने भगवान राम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के मूल और उत्सव विग्रह का अभिषेक किया। इसके बाद भगवान की आरती की गई। आकर्षक श्रृंगार कर उतारी नजर अभिषेक के बाद भगवान के दर्शन श्रृंगार के लिए बंद कर दिए गए। करीब डेढ़ घंटे बाद भगवान का बेहद ही मनोहारी श्रृंगार किया गया। बेशकीमती रत्नों से जड़ित हार, मुकुट, कानों के कुंडल भगवान को धारण कराए गए। इसके बाद उनकी कुंभ आरती कर नजर उतारी गई। भगवान राम के जयकारों से गुंजायमान हुआ मंदिर भगवान श्री राम के जन्म उत्सव के अवसर पर भगवान श्री रंगनाथ मंदिर प्रभु श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। प्रभु के अभिषेक और उनके श्रृंगार के दर्शन कर भक्त आनंद में सराबोर हो गए। जन्म उत्सव के अवसर पर दर्शनों के समय मौजूद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। 3 दिन मनाया जाता है राम जन्म उत्सव श्री रंगनाथ मंदिर में भगवान श्री राम का जन्म उत्सव 3 दिन मनाया जाता है। यहां प्रथम दिन सोने के सूर्य पर विराजमान भगवान राम लक्ष्मण और जानकी जी की सवारी निकली गई। दूसरे दिन भगवान राम सोने से बने हाथी पर विराजमान हुए। तीसरे दिन भगवान का अभिषेक किया गया। वहीं शाम को प्रभु के अति प्रिय भक्त श्री हनुमान जी पर विराजमान कर सवारी निकाली जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा:कानपुर में परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी बोले- पेपर टफ था, दूसरी पाली की इंट्री शुरू
    Next Article
    उन्नाव सदर सीट पर भाजपा की पहली पसंद भानू मिश्रा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार वीरेंद्र शुक्ला, बसपा से दिनेश गौतम; विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment