Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवान टॉकीज-वाटर वर्क्स पर खड़ी नहीं होंगी बसें:फाउंड्री नगर कार्यशाला पर सैटेलाइट बस स्टेशन जल्द होगा शुरू

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा डीएम मनीष बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने निर्देश दिए कि फाउंड्री नगर कार्यशाला पर सैटेलाइट बस स्टेशन जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। यहां से अलीगढ़ और हाथरस की ओर जाने वाली बसों का संचालन होगा। इससे शहर को ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी। भगवान टाकीज, अबूलाला दरगाह और वाटर वर्क्स पर रोडवेज तथा प्राइवेट बसों के अनाधिकृत ठहराव से मुक्ति मिलेगी। डीएम ने एसपी ट्रैफिक और एसीएम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। यहां ठहरने वाली बसों का चालान काटा जाएगा। बैठक में यूपीएसआईडीए द्वारा विकसित फ़ाउंड्री नगर औद्योगिक क्षेत्र में E-29 से E-22 तक रोड साइड नाली निर्माण न होने, जल निकासी के अभाव एवं सड़क क्षति की समस्या को उठाया गया। इस पर बताया गया कि कार्य प्रगति पर है शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। बैठक में कुछ विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ भेजे जाने पर डीएम ने कड़ी आपत्ति जताई। जिला उद्योग बंधु समिति एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, इसमें उठाए प्रकरणों को गंभीरता से लें, समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। अगली बैठक में संबंधित अधिकारियों के उपस्थित रहने का आदेश दिया है। ऐसा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ हाई कोर्ट का फैसला:डिप्लोमा धारकों को ही मौका, जेई भर्ती में डिग्री होल्डर्स बाहर
    Next Article
    मैनपुरी में ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर युवक की मौत:भूसा भरते समय हुआ हादसा, ट्रैक्टर से पैर फिसलने के कारण गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment