Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाई की तेरहवीं से एक दिन पहले युवक की मौत:सुलतानपुर में अस्थि-विसर्जन करके बुलेट से लौट रहा था, बोलेरो ने मारी टक्कर; 1 माह पहले हुई थी शादी

    2 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर में शनिवार को बोलेरो और बुलेट की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बुलेट सावर एक युवक की मौत हो गई। दरअसल, युवक के भाई की 11 दिन पहले अहमदाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। युवक अपने अन्य एक साथी के साथ धोपाप धाम से अस्थि विसर्जन करके लौट रहा था। उसी दौरान सड़क बोलेरो की टक्कर से घायल हुआ। टक्कर के बाद बोलेरो उसी रफ्तार से निकल गई। वहां मौजूद स्थानीय लोगो ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को सीएचसी ले गईं, जहां डॉक्टर्स ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक को मामूली चोटें आईं है। पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ करके बोलेरो की तलाश शुरु कर दी है। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब जानिए पूरी घटना… बड़े भाई का अस्थि विसर्जन करके लौटते समय हादसा यह घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को करीब 4 बजे हुई है। मृतक की पहचान मालिकपुर ननरा गांव के रहने वाले रामजद यादव के बेटे विपिन यादव (25) के रुप में हुई है। रामजद के तीन बेटे प्रिंस, विपिन और नीरज थे। प्रिंस अहमदाबाद में रहते थे। आज से 11 दिन पहले प्रिंस की अहमदाबाद में ही सड़क हादसे में मौत हो गई थी। प्रिंस का शव घर आने के बाद अंतिम संस्कार किया गया था। एक दिन बाद रविवार को प्रिंस की तेरहवीं थी। शनिवार को विपिन अपने एक रिश्तेदार अंकित यादव के साथ सुलतानपुर के ही धोपाप धाम में अस्थि विसर्जन के लिए गए हुए थे। वहीं से लौटते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। इस हादसे में विपिन और अंकित घायल हो गए। चालक उसी रफ्तार में आगे निकल गईं। दो बेटों की मौत से गहरे सदमे में परिवार हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दोनों घायलों के पास पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। डॉक्टर्स ने जांच के बाद विपिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकित को हल्की फुल्की चोटें लगी है, जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों की दी। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गईं। परिवार के लोग तुरंत सीएचसी पहुंचे। विपिन के घर की महिलाओं में चीख-पुकार मच गईं। परिवार में बड़े बेटे की मौत से पहले ही दुखों का पहाड़ टूटा था। अब वहीं पर दूसरे बेटे की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। एक महीनें पहले हुई थी शादी विपिन के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। विपिन की अभी एक महीने पहले 9 मार्च 2026 को शादी हुई थी। उनकी पत्नी को घटना की सूचना जैसे ही मिली वह चीखने–चिल्लाने लगीं। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष गीता शाक्य:जनाक्रोश रैली में महिलाओं को संबोधित कर बोलीं अब चुप नहीं रहेगी नारी शक्ति ,विपक्ष ने साजिशन रोका नारी शक्ति वंदन अधिनियम
    Next Article
    मेंहदावल पेट्रोल पंप पर मारपीट, 4 पर केस दर्ज:पेट्रोल न मिलने पर हुआ था विवाद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पंप पर हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment