Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भांजे ने साले संग मिलकर कराई पांच लाख की लूट:पुलिस ने लूट करने वाले साले व उसके साथी को दबोचा, पांच लाख रुपये बरामद

    1 hour ago

    2

    0

    सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में पांच लाख रुपये की लूट को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। यह लूट महिला के भांजे ने अपने साले के साथ मिलकर कराई थी। उनके पास से पांच लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। आज पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। पहले एक नजर वारदात पर सुभाष नगर गली नंबर 13 में सबिया परिवार के साथ रहती हैं। वह सोहेल नाम के युवक के साथ पार्टनरशिप में मंडी में काम करती है। 16 मार्च की शाम सबिया के पास सोहेल का फोन आया। सोहेल ने कहा कि उसे पांच लाख रुपये की जरूरत है। सबिया ने घर आकर रुपये ले जाने के लिए बोल दिया। सुभाष नगर मस्जिद के पास आकर सोहेल ने सबिया को फोन किया। सबिया बैग में रुपये लेकर घर से स्कूटी पर निकली। जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाश सबिया के हाथ से बैग लूटकर फरार हो गए। शोर मचा पीछा करने का प्रयास सबिया स्कूटी पर थी और दोनों बदमाश बाइक पर थे। एक बदमाश ने भागकर बैग छीना और फिर कूदकर अपने साथी की बाइक पर बैठ गया। इसके बाद बदमाश कचहरी की तरफ भाग निकले। सबिया जोर जोर से चिल्लाने लगी। वह जब तक अपनी स्कूटी मोड़ पाती, तब तक बदमाश फरार हो गए। इसके बाद पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई। बदमाश के हाथ से छूटा बैग सबिया से बैग छीनकर बदमाश भागा और कूदकर अपने साथी की बाइक पर बैठा। बाइक चला रहे बदमाश का नियंत्रण खो गया और पीछे बैठे बदमाश के हाथ से बैग छूटकर सड़क पर जा गिरा। वह दोबारा कूदा। आनन फानन में बैग उठाया और वापस साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। गमछे से ढका हुआ था चेहरा वारदात कई लोगों ने देखी लेकिन कोई भी सीधे बोलने को तैयार नहीं है। दबी जुबां में लोगों ने बताया कि बदमाशों ने चेहरे पर गमछा लपेटा हुआ था और काला चश्मा लगाया हुआ था। इससे पहले कि लोग उनकी तरफ भागते, वह आंखों से ओझल हो गए। लूट के आरोपी चढ़े हत्थे पिछले चार दिन से पुलिस टीमें लुटेरों का पीछा कर रही थीं। शुक्रवार शाम दोनों को दबोच लिया गया। पूछताछ में दोनों की पहचान इमरान निवासी बुलंदशहर व फईद निवासी तारापुरी ब्रह्मपुरी के रूप में हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इमरान सबिया के भांजे राशिद का साला है। राशिद ने ही लूट की योजना बनाई थी। उसने साले इमरान व उसके दोस्त फईद को साथ लिया और वारदात की। राशिद ने रेकी का किया किया था। पांच लाख रुपये हुए बरामद पुलिस सूत्रों की मानें तो इमरान व फईद के पास से लूटे गए पांच लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। अब केवल राशिद का पता लगाया जा रहा है। राशिद की गिरफ्तारी के बाद ही अन्य सवालों के जवाब मिल पाएंगे। शनिवार को पुलिस पूरे मामले से पर्दा उठा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पहुंचे फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर:फैंस के बीच सेल्फी लेने की मची होड़, बोले-आगरा के लोगों का प्यार और सम्मान पाकर मेरा तो दिल गार्डन-गार्डन हो गया
    Next Article
    लखनऊ हाईकोर्ट ने डीजीपी, परिवहन आयुक्त को तलब किया:मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर की बिक्री रोकने के उपायों पर जवाब मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment