Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहजोई में कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा:13 दुकानें और पक्के मकान बने, नोटिस के तीन महीने बाद भी कार्रवाई नहीं हुई

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के बहजोई कस्बे में कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला फिर चर्चा में है। नगर पालिका द्वारा नोटिस जारी किए जाने के एक तीन महीने बाद भी न तो अवैध कब्जे हटाए गए हैं और न ही कोई ठोस प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। इससे स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। नगर पालिका परिषद बहजोई ने तहसील चंदौसी की रिपोर्ट के आधार पर गाटा संख्या 756 की 0.5140 हेक्टेयर कब्रिस्तान भूमि पर अवैध रूप से बनी 13 दुकानों को चिह्नित किया था। इन दुकान मालिकों को एक सप्ताह के भीतर कब्जा हटाने के निर्देश के साथ नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि, निर्धारित समयसीमा बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। मौके पर कब्रिस्तान की भूमि कम दिखाई देती है, जबकि इसके आसपास बड़े पैमाने पर निर्माण हो चुका है। चिह्नित 13 दुकानों के अलावा कई पक्के मकान भी बने हुए हैं। राजस्व विभाग द्वारा अभी तक इन पक्के मकानों का स्पष्ट चिन्हांकन नहीं किया गया है। चंदौसी की एसडीएम नीतू रानी ने बताया कि कुछ लोगों ने नोटिस का जवाब दिया है। इस पूरे प्रकरण में नगर पालिका से जानकारी ली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थिति स्पष्ट होते ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। एसडीएम ने यह भी बताया कि जिन लोगों को नोटिस दिए गए हैं, उन्होंने अपने स्वामित्व संबंधी कागजात नगर पालिका में जमा किए हैं, जिनकी जांच चल रही है। नगर पालिका के अभिलेखों के अनुसार, इस भूमि पर पिछले करीब 15 वर्षों से कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। जिले में अन्य स्थानों पर अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त अभियान चला रहा है, जिसमें बुलडोजर कार्रवाई भी शामिल है। ऐसे में बहजोई के इस मामले में हो रही देरी कई सवाल खड़े कर रही है। अख्तर पुत्र मुख्तार, साबिर पुत्र घासी, हशरत अली पुत्र हाशम अली, शहजाद पुत्र जागन, इरशाद पुत्र सददू, अबरार पुत्र निसार, पप्पू पुत्र वाहिद,शपिया पुत्र अजीज, राशिद, जाहिद एवं अख्तियार को नोटिस जारी हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में लेंटर डालते समय छज्जा गिरा:तीन मजदूर घायल, एंबुलेंस की तत्परता से बची जान
    Next Article
    बदल रहा घर खरीदने का तरीका:डिजिटल व्यू देखकर आशियाना पसंद कर रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment