Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा 17 जिलों में अंबेडकर जयंती मनाएगी:13 से 17 अप्रैल तक स्वच्छता, संपर्क अभियान और संगोष्ठियां होंगी

    1 hour ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 17 जिलों में कार्यक्रम आयोजित करेगा। इन कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय पदाधिकारियों और अभियान टोली की बैठक में रूपरेखा तय की गई है। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि बाबा साहब की जयंती को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए कई कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। 13 अप्रैल को सभी जिलों में स्वच्छता अभियान और दीपोत्सव कार्यक्रम होंगे। इसके बाद, 14 अप्रैल को सभी बूथों पर डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा और संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया जाएगा। उन्होंने, जानकारी दी कि 15 अप्रैल से एक विशेष संपर्क अभियान शुरू होगा। इस अभियान के तहत समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित किया जाएगा। वहीं, 16 और 17 अप्रैल को विधानसभा स्तर पर संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। इनमें प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में किए गए कार्यों और दलित समाज के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बाबा साहब के सम्मान और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि पूरे अभियान के सफल संचालन की जिम्मेदारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह और अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधायक राहुल बच्चा सोनकर को सौंपी गई है। बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की और सफल आयोजन का संकल्प लिया। इस दौरान मोहित सोनकर, रीता शास्त्री, भूपेंद्र त्रिपाठी, अर्शी सुल्तान, सरिता श्रीवास्तव सहित क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टोली के सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में BJP प्रदेश अध्यक्ष दौरा निरस्त:10 नहीं अब 12 अप्रैल को आ सकते हैं शहर, बैठक में तय होगा स्वागत स्थल
    Next Article
    सहारनपुर में युवक समेत पिता-भाई के सिर मुंडवाए:जूतों से पिटाई, नाबालिग लड़कियों को ले जाने के आरोप पर दी तुगलगी सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment