Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग 26-27 मई को:औरैया में होगा आयोजन; जिला कार्यसमिति की योजना बैठक संपन्न

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय तुर्कीपुर में जिला कार्यसमिति की योजना बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने की। इसमें आगामी 26 और 27 मई को होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर चर्चा की गई। वर्ग प्रभारी और कानपुर कल्याणपुर से विधायक नीलिमा कटियार ने बताया कि भाजपा अन्य पार्टियों से अलग है और समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती रहती है। उन्होंने कहा कि यह दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है और इसमें सभी की उपस्थिति सुनिश्चित होनी चाहिए। जिला प्रभारी आनंद सिंह ने जानकारी दी कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग जिले के सभी मंडलों में पहले ही संपन्न हो चुके हैं। अब जिला स्तर पर यह प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने बताया कि जिले का प्रशिक्षण वर्ग रंग महल रिसॉर्ट, जालौन रोड, औरैया में आयोजित होगा। कठेरिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यसमिति के सदस्य प्रशिक्षित किए जाएंगे। उन्होंने कार्य योजना को बिंदुवार प्रस्तुत किया। योजना बैठक में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में प्रमुख रूप से जिला वर्ग प्रमुख/जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, भूरे चौबे, रजनीश पाण्डेय, योगेंद्र कैथवार, माधव राजपूत, इंद्रपाल पाल, अमरचंद राठौर, शिव सिंह भारती, मनु राजपूत, सौरभ भूषण शर्मा, मंजू चौहान, रविन्द्रीय शाक्य, अनिल शुक्ला, आदित्य चतुर्वेदी, राघव मिश्रा, वासुदेव प्रजापति, दीक्षांत गुप्ता, श्रद्धा चौहान, मोनू सेंगर, प्रतीक सिंह, आशीष दुबे, खुशबू पाण्डेय, रामजी बाजपई, अंकुर तिवारी, शीलू कुशवाहा, सर्वेश भदौरिया, नूपुर सेंगर, आशीष कठेरिया, सर्वेंद्र भदौरिया, सौरभ राजपूत और अभिषेक त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में DIOS डॉ. अमरकांत सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:शिक्षक संघ ने जताया शोक, बताया शिक्षा विभाग को अपूरणीय क्षति
    Next Article
    चित्रकूट में भूमि सुपोषण कार्यक्रम:ग्रामीणों ने धरती माता मानकर संरक्षण का संकल्प लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment