Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भगवान परशुराम शोभायात्रा:बुलंदशहर में गूंजे जयकारे, प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सोमवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक शोभायात्रा निकाली। नगर अध्यक्ष बिल्लू पंडित के नेतृत्व में यह यात्रा डीएवी तिराहा से शुरू होकर रोडवेज बस स्टैंड, साठा, चौक बाजार, अंसारी रोड और काला आम सहित शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। यात्रा में सुसज्जित झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र थीं, और कार्यकर्ता भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष बिल्लू पंडित ने इस अवसर पर कहा कि भगवान परशुराम केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि सत्य, न्याय और धर्म रक्षा के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा समाज को एकता और संस्कृति से जोड़ने का संदेश देती है। शोभायात्रा के दौरान प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था और यात्रा मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई। प्रशासन ने फरसा लहराने पर पूर्व में प्रतिबंध लगाया था, जिसका आयोजकों ने पालन करते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। पूरी शोभायात्रा के दौरान मार्ग पर उत्साह, श्रद्धा और अनुशासन का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में कृषि योजनाओं की प्रगति:प्रभारी राज्यमंत्री कुलजीत सिंह ने की सराहना
    Next Article
    नाली विवाद की ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत:प्रधान पति पर मारपीट का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment