Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा कार्यालय में सम्राट अशोक जयंती मनाई गई:पदाधिकारियों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया

    3 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को सम्राट अशोक महान की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी ने उनके बताए धर्म, अहिंसा, न्याय और लोककल्याण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर दिया कि कलिंग युद्ध के बाद अशोक द्वारा अपनाया गया अहिंसा और शांति का मार्ग आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है। उनके विचार समाज में भाईचारा, शांति और सद्भाव स्थापित करने की दिशा में मार्गदर्शक हैं। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता दी। उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया, और उनके आदर्शों पर चलकर एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रीतिश दीक्षित, महामंत्री ओम वर्मा, अनुराग मिश्रा, जिला मंत्री निर्देश राजपूत, सत्यम शुक्ला, मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊपुर, आयुष सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के इकाना स्टेडियम ने LSG का क्रेज:9 हजार स्कूली बच्चे टीम को कर रहे चीयर, 6 गेंदों में सबसे लंबे 6 मारने का होगा मुक़ाबला
    Next Article
    भाकियू कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा करने की मांग:कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता, DM से खनन और हादसों पर रोक लगाने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment