Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने 1900 से अधिक बूथों पर मनाई आंबेडकर जयंती:संविधान वाचन कर दलित समाज को सम्मान देने का दावा

    5 hours ago

    2

    0

    सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी ने भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए। जनपद के 1900 से अधिक बूथों पर हुए इन आयोजनों के माध्यम से भाजपा ने सामाजिक समरसता और समान अधिकारों का संदेश दिया। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने विकास भवन स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक कांग्रेस और अन्य दलों ने बाबा साहेब के नाम पर केवल राजनीति की, लेकिन उनके विचारों को लागू करने में विफल रहे। सुशील त्रिपाठी ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही बाबा साहेब के सपनों को साकार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने दलितों, वंचितों और पिछड़ों को केवल वादों तक सीमित न रखकर, बल्कि विभिन्न योजनाओं और अधिकारों के माध्यम से वास्तविक सम्मान दिलाया है। उन्होंने आगे कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने दलित समाज को केवल वोट बैंक समझा, जबकि भाजपा "सबका साथ, सबका विकास" के सिद्धांत पर चलते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। त्रिपाठी ने यह भी उल्लेख किया कि मोदी सरकार ने बाबा साहेब से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को 'पंचतीर्थ' के रूप में विकसित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जनपद के 1900 से अधिक बूथों पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक आंबेडकर जयंती मनाई। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, डॉ. प्रीति प्रकाश, विजय प्रताप त्रिपाठी, विजय रघुवंशी, अखिलेश जायसवाल, आशीष सिंह रानू, संजय सोमवंशी, रमेश सिंह टिन्नू, दिनेश चौरसिया, आकाश जायसवाल, नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, राहुल भान मिश्रा, सुमन राव कोरी, अनुज प्रताप सिंह, सौरभ पाण्डेय, प्रदीप मिश्रा, रामचरित पाण्डेय, मंगरु प्रजापति, संदीप गुप्ता, मनीष साहू, अंकित अग्रहरि और रामदेव अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में अंबेडकर जयंती पर भव्य रैली निकली:बाइक-कार और डीजे के साथ, सुरक्षा में पुलिस बल तैनात
    Next Article
    मिर्जापुर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में गिरफ्तारी:बहलाकर साथ ले गए थे आरोपी, आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment