Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने बाराबंकी में राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका:महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस-सपा के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

    9 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। यह प्रदर्शन खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। भाजपा ने इस अवसर पर "जन आक्रोश महिला पदयात्रा" निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और जमकर नारेबाजी की। पदयात्रा जिला पंचायत परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छाया चौराहा पहुंची। यहीं पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर विरोध करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही प्रदर्शन से पहले एक प्रेसवार्ता में पत्रकारों ने मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा से 2027 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत टिकट देने के संबंध में सवाल किया। मंत्री ने इस पर सीधे तौर पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने सामान्य तौर पर पार्टी की नीतियों और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों और भागीदारी को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने विपक्षी दलों पर इस मुद्दे पर रुख स्पष्ट न करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा कैंट पर भाजपा की पहली पसंद अशोक पिप्पल:सपा से ममता टपलू पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा से भारतेंदु, जानिए विधायक का क्या हुआ
    Next Article
    ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत:महराजगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ट्रक जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment