Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने हिस्ट्रीशीटर जिला मंत्री श्याम सिंह को हटाया:आपराधिक मामलों के चलते हुई कार्रवाई, काजू यादव नए जिला मंत्री

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए जिला मंत्री श्याम सिंह यादव और जिला कार्यसमिति सदस्य चंद्र भूषण उपाध्याय को पद से मुक्त कर दिया है। यह निर्णय दोनों नेताओं पर आपराधिक मामलों में गंभीर आरोप होने के कारण लिया गया। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई भाजपा प्रदेश नेतृत्व और काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल की अनुमति व सहमति से की गई है। इसके साथ ही, रिक्त हुए जिला मंत्री पद पर वीरेंद्र प्रताप यादव उर्फ काजू को नामित किया गया है। हिस्ट्रीशीटर श्याम सिंह यादव पर कटरा कोतवाली में हत्या सहित दो दर्जन से अधिक मुकदमे विचाराधीन हैं। वहीं, चंद्र भूषण उपाध्याय पर मिर्जापुर सहित अन्य जनपदों में धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पार्टी से निष्कासित किए गए श्याम सिंह यादव ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें यह निर्णय स्वीकार है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में न्यायालय का आदेश आने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्रवाई सिर्फ उनके खिलाफ ही क्यों की गई, जबकि अन्य पदाधिकारियों पर भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। श्याम सिंह यादव ने आरोप लगाया कि जिला उपाध्यक्ष गौरव उमर और जिला महामंत्री डॉ. सी.एल. बिंद पर भी गंभीर मामले दर्ज हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि यदि निष्पक्ष जांच हो तो कई जनप्रतिनिधियों पर भी गंभीर मुकदमे सामने आएंगे। इस घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और संगठनात्मक निर्णय को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी अधिकारियों से बिना मिले लौटे ईरानी विदेश मंत्री:PAK पीएम और आर्मी चीफ को शर्तें सौंपी; ट्रम्प ने अपने दूतों को इस्लामाबाद जाने से रोका
    Next Article
    महोबा में पिता ने बेटे को पीटा, VIDEO:शराब के लिए पैसे चुराने पर छोटे भाई ने पकड़ा, पीटते हुए हाथ जोड़ता रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment