Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी कीं:दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा का आरोप- आलीशान जीवन जी रहे, उनके मन में 'शीशमहल'

    4 hours ago

    2

    0

    बीजेपी ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के 95 लोधी एस्टेट के आवास की तस्वीरें जारी कीं। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके मन में अभी भी 'शीशमहल' रहता है। उन्होंने अपने सरकारी आवास को आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। अरविंद 24 अप्रैल को नए सरकारी आवास में शिफ्ट हुए थे। वर्मा ने कहा कि केजरीवाल लंबे समय से सरकारी बंगले के लिए अदालत जा रहे थे। अब उन्हें 95 लोधी एस्टेट में आवास मिला है। तस्वीरें देखकर हैरानी हुई। जो सादगी की बात करते थे, वे आज लग्जरी में रह रहे हैं। AAP नेता आतिशी ने सभी फोटो को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा- ये फोटोज केजरीवाल के घर के नहीं हैं। अगर यह जानना है कि किसका घर कितना आलीशान है, तो रेखा गुप्ता और एलजी साहब अपने-अपने घर खोलें। केजरीवाल जी भी अपना घर खोलेंगे। इसके बाद जनता खुद तय कर लेगी। भाजपा ने नए घर की 6 तस्वीरें जारी कीं… प्रवेश वर्मा ने कहा- शीश महल- 2 का खुलासा करने जा रहे राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष तौर पर यह सरकारी आवास मिला केजरीवाल शुक्रवार को सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए। केंद्र ने उन्हें राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के तौर पिछले साल अक्टूबर में लोदी एस्टेट में एक बंगला आवंटित किया था। अभी वह पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित सरकारी आवास में रह रहे थे। इस सरकारी आवास के लिए उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसमें सुनवाई के दौरान केंद्र ने अदालत से कहा था कि 10 दिनों के भीतर उन्हें आवास दे दिया जाएगा। इसी के तहत 95 लोधी एस्टेट में आवास आवंटित हुआ था। करीब 5,000 वर्गफुट में फैला यह टाइप-VII बंगला सरकारी आवास की दूसरी सबसे बड़ी कैटेगरी में आता है। इसमें चार बेडरूम, हॉल, डाइनिंग रूम, वेटिंग रूम, ऑफिस स्पेस, दो लॉन, एक गैराज और तीन सर्वेंट क्वार्टर हैं। केजरीवाल के पिछले बंगले पर बजट से 342% ज्यादा खर्च अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास 6, फ्लैगस्टाफ रोड के रिनोवेशन पर तय अनुमान से करीब 342% ज्यादा खर्च किया गया था। यह खुलासा पिछले महीने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में इस काम की अनुमानित लागत करीब 7.91 करोड़ रुपए थी, लेकिन अंतिम खर्च बढ़कर 33.66 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसमें से लगभग 18.88 करोड़ रुपए महंगे इंटीरियर, सजावटी और एंटीक सामान पर खर्च किए गए। केजरीवाल पहले इसी बगले में रहते थे। केजरीवाल जिस बंगले में रहते थे, उसकी 4 तस्वीरें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंगेतर के साथ 'तूफानी' रात की ख्वाहिश, S@X पावर बढ़ाने के लिए खाई गोलियां, बिस्तर पर जाने से पहले ही पहुंचा श्मशान
    Next Article
    हर्षानंद बोलीं- डॉक्टर के कहने पर चश्मा लगाती हूं:सवाल उठाने वाले संतों से कहा- फॉरेन फंडिंग साबित करें, वरना ₹1 करोड़ की मानहानि दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment