Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता की पत्नी ने सीएम योगी से लगाई गुहार:पति पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    2

    0

    गोंडा जिले में परसपुर पंचम से भाजपा जिला पंचायत सदस्य अनामिका सिंह ने अपने पति भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह पर हुए गोलीकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई है। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग अनामिका सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल की रात उनके पति पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ मुकुंद सिंह, वैभव सिंह उर्फ सोनू सिंह समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पति लखनऊ में जिंदगी की जंग लड़ रहे उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति के घायल अवस्था में लखनऊ में भर्ती होने के बावजूद 22 अप्रैल को देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज हुए तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अनामिका ने कहा कि उनके पति की हालत गंभीर है और वे लखनऊ में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है और हर संभव सहयोग कर रहा है, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। घटना की रात क्या हुआ अनामिका सिंह के अनुसार, घटना वाली रात उनके पति एक कार्यक्रम में गए थे। उसी दौरान वह घर की छत पर थीं, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें लगा कि आसपास कहीं फायरिंग हुई होगी, लेकिन कुछ देर बाद गांव के एक युवक ने सूचना दी कि उनके पति सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हैं। इसके बाद परिवार उन्हें अस्पताल लेकर गया। इस मामले में परसपुर थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि घटना के बाद कई बार तहरीर मांगी गई, लेकिन 22 अप्रैल को शाम 5 बजे तहरीर दी गई। इसके तुरंत बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए चार टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में रविवार को कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल:अलग-अलग समय पर रहेगा शटडाउन, सहयोग की है अपील
    Next Article
    आगरा में 3 सीएचसी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस:जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने लिया एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment