Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता समेत 4 पर लूट, फायरिंग का आरोप:फतेहपुर में महिला बोली- घर में घुसकर मारपीट की, पुलिस से शिकायत

    8 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में एक महिला ने भाजपा नेता सहित चार लोगों पर घर में घुसकर लूटपाट, अभद्रता और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सैयदबाड़ा निवासी बुशरा खातून पत्नी मकबूल आलम ने अपनी शिकायत में बताया कि 9 मार्च की रात करीब 9 बजे वह घर पर अकेली थीं। उनके पति तरावीह की नमाज पढ़ने गए थे। इसी दौरान भाजपा नेता समेत चार अज्ञात लोग जबरन उनके घर में घुस आए। बुशरा खातून के अनुसार, आरोपियों ने उनके बेटे के बारे में पूछताछ की और विरोध करने पर उनसे अभद्रता की। उन्होंने महिला का मोबाइल भी छीन लिया। आरोप है कि भाजपा नेता ने घर में रखे करीब 18 हजार रुपये नकद और एक सोने की अंगूठी लूट ली। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया, जिससे वह बाल-बाल बच गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि वह घटना की सूचना देने कोतवाली पहुंची थीं, लेकिन वहां आरोपी पहले से मौजूद थे। इससे डरकर वह वापस लौट गईं और बाद में तहरीर दी। बुशरा खातून का आरोप है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पीड़िता ने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पति गंदे वीडियो दिखाकर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए कहता':कानपुर में पत्नी बोली- लव मैरिज की थी, अब दहेज के लिए मारता
    Next Article
    धुरंधर एक्टर रणवीर को विक्की कौशल ने किया रिप्लेस:साउथ सुपरस्टार धनुष के ड्रीम प्रोजेक्ट में नई एंट्री, एस शंकर करेंगे फिल्म का निर्देशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment