Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा पश्चिम क्षेत्र की जिला टीम लगभग तय:19 संगठनात्मक जिलों के नामों पर बनी सहमति, नवरात्रि में घोषणा संभव

    14 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम क्षेत्र के 19 संगठनात्मक जिलों की टीमों को लगभग फाइनल कर लिया है। शनिवार को लखनऊ प्रदेश कार्यालय में पश्चिम क्षेत्र की बड़ी बैठक रखी गई। जिसमें नामों पर अंतिम सहमति बन गई है। जल्द ही जिला इकाई क्षरा नामों की घोषणा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इस बैठक को लेकर अंतिम नाम फाइनल कर दिए हैं। शनिवार को पश्चिम क्षेत्र के 19 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों को लखनऊ बुलाया गया। इसमें 14 लोकसभा और 71 विधानसभा सीटें शामिल हैं। बता दें कि पिछले 10 दिनों से जिला पदाधिकारियों की सूचियां बनाई जा रही थी। दो दिन पहले ही दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने एक मीटिंग की थी, जिसके बाद शनिवार की बैठक का स्वरूप तय किया था। देर शाम तक चली बैठक के बाद नाम तय हो चुके हैं। जनप्रतिनिधियों से लिया फीडबैक क्षेत्रीय अध्यक्ष,जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों की मौजूदगी में पहले नामों पर मंथन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन और क्षेत्रीय अध्यक्ष मिलकर सभी 19 जिलों के जिलाध्यक्षों से बात की इसके बाद तय नामों पर सांसदों, विधायकों की राय उनका फीडबैक लिया गया। 21-21 लोगों की टीमें गठित होंगी सभी जिलों में एक अध्यक्ष और तीन महामंत्रियों के साथ 21-21 लोगों की टीम बनेगी। पश्चिम क्षेत्र के बाद ब्रज, काशी, गोरखपुर, अवध और कानपुर क्षेत्र के जिलों की टीमों को लेकर बैठक होगी। नवरात्रि में टीमों की घोषणा की योजना है। पश्चिम क्षेत्र से नोएडा, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, बागपत, शामली, बरेली, रामपुर सभी जिलों पर मंथन हुआ। पश्चिम क्षेत्र में 14 लोकसभा एवं 71 विधानसभा सीटें शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस भर्ती परीक्षा में 11,615 अभ्यर्थी हुए शामिल:4,225 गैरहाजिर रहे, वाराणसी जोन के ADG ने किया केंद्रों का निरीक्षण
    Next Article
    संभल में झोलाछाप के इंजेक्शन से महिला को इन्फेक्शन:स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान सील की, परिजन ऋषिकेश एम्स ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment