Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा पदयात्रा में शामिल हुईं थीं छात्राएं:कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने जताई आपत्ति, जांच की मांग की

    7 hours ago

    2

    0

    कासगंज में भाजपा की महिला जन आक्रोश पदयात्रा में छात्राओं के शामिल होने पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। पांडेय ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य की अनुमति से छात्राओं को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल कराया जा रहा है, जिससे उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पढ़ने की उम्र में छात्राओं को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल करना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय समय में यूनिफॉर्म पहने छात्राएं सड़क पर प्रदर्शन कर रही थीं, जो एक गंभीर विषय है। यह मामला संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज सोरों से जुड़ा है। यह कॉलेज पहले भी कई बार विवादों में रहा है। इससे पूर्व, प्रोस्पेक्टस के नाम पर छात्राओं व छात्रों से अवैध वसूली का मामला सामने आया था, जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्रवाई की थी। मनोज पांडेय ने प्रधानाचार्य की कार्यशैली की जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य राजनीतिक एजेंट बनकर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे कॉलेज एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनसभा में अव्यवस्था का आरोप:दो मेडिकल छात्राएं बेहोश; सड़क जाम कर प्रदर्शन; नारे भी लगाए
    Next Article
    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मिर्जापुर दौरा:कार्यकर्ता स्वागत की तैयारी में जुटे, जन प्रतिनिधियों को दायित्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment