Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी तेज:कौशांबी में 6 अप्रैल को पार्टी ध्वज फहराने और विकास यात्रा पर चर्चा हुई

    4 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी। इसमें जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालयों और मंडल कार्यालयों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। इस दौरान मिष्ठान वितरण किया जाएगा और पार्टी की विकास यात्रा पर उद्बोधन दिए जाएंगे। उन्होंने इसे विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के लिए हर्ष और गर्व का विषय बताया। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का समर्पण मां भारती, देश के करोड़ों लोगों और संविधान के प्रति है। भाजपा की कार्यशैली सर्वसमावेशी और जनहितकारी मौर्य ने भाजपा को विकास, विश्वास, नए विचार और देश की विजय का पर्याय बताया। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा की कार्यशैली सर्वसमावेशी और जनहितकारी है।जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण है। मौर्य ने आगे कहा कि भाजपा केवल सत्ता प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने का माध्यम है। उन्होंने वर्तमान में अन्य राजनीतिक दलों में विचारधारा शून्यता की बात भी कही। इस अवसर पर जिला प्रवासी प्रतापगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय, सह संयोजक व जिला उपाध्यक्ष कमलेश निषाद, भास्कर सिंह, कॉपरेटिव अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य और नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र सरोज फौजी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में Phonepe कर्मचारियों का वेतन कटौती पर प्रदर्शन:3 महीने की सैलरी काटने का आरोप, IRTP सिस्टम खत्म करने की मांग
    Next Article
    'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज जरूर खुलेगा, लेकिन तुम्हारे लिए नहीं', ईरान के ताजा बयान से दुनिया में मचेगी हलचल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment