Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजयुमो गैंगवार पर सपा प्रमुख ने कसा तंज:अलीगढ़ में फायरिंग की वीडिया शेयर कर लिखा–23 में से 12 ये किसी इम्तिहान का रिजल्ट नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो गुटों के बीच भरे बाजार हुई फायरिंग अब सियासी गलियारों में गूंज रही है। सराय हकीम इलाके में हुए गोलीकांड के बाद पुलिस सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पोस्ट के बाद तत्परता दिखाते हुए भाजयुमो के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू को हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया है। हर्षद पर हत्या के प्रयास सहित कुल 10 गंभीर मामले दर्ज हैं। अखिलेश यादव ले लिखा– ‘यह माल के बंटवारे की जंग है’ ​घटना का 23 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें ताबड़तोड़ फायरिंग होती दिख रही है। दैनिक भास्कर में प्रकाशित इस वीडियो को शेयर करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि ‘23 में 12... यह किसी परीक्षा का परिणाम नहीं, बल्कि अलीगढ़ में भाजपा नेताओं के बीच गोलियों के 'स्नेह आदान-प्रदान' का दुर्दांत आंकड़ा है। ये वारदात तब हुई, जब भाजपा के डबल डिब्बों के बीच आपस में 23 सेकेंड में 12 राउंड गोलियां चलीं। आगे लिखा कि कहीं हर काम उल्टा करने वाले भाजपाई होली मिलन के दिवाली तो नहीं मना रहे हैं। दरअसल ये जाते–जाते लूटे माल के बंटवारे की लड़ाई है। पुलिस ने हर्षद हिंदू की कुंडली खंगाली ​सपा अध्यक्ष के ट्वीट के बाद जिला पुलिस की मीडिया सेल सक्रिय हुई। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि हर्षद हिंदू के आपराधिक इतिहास की समीक्षा की गई। हर्षद पर अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर घोषित होने के बाद अब पुलिस उसकी हर गतिविधि पर चौबीसों घंटे नजर रखेगी। इस गैंगवार में शामिल दूसरे गुट का आरोपी और भाजयुमो मंत्री शशांक पंडित पहले से ही हिस्ट्रीशीटर है। उस पर आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। घटना के बाद भाजपा में असंतोष ​इस घटना ने भाजपा के भीतर भी असंतोष पैदा कर दिया है। सामाजिक संगठन 'आहुति' के अध्यक्ष और पूर्व भाजपा पदाधिकारी अशोक चौधरी ने अपनी ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों को कटघरे में खड़ा किया है। ​अशोक चौधरी ने अपनी पोस्ट पर लिखा है कि भाजपा दिशाहीन हो गई है, अलीगढ़ की भाजपा अपनी राह भटक गई है। अवैध कारोबार के लिए हथियार की तरह हो रहे इस्तेमाल नेताओं ने युवाओं को आईपीएल सट्टेबाजी, गांजा, शराब और अवैध कारोबार में 'टूल' (हथियार) की तरह इस्तेमाल किया है। भाजपा के शीर्ष नेता अब जनता के बीच 'सेवक' नहीं बल्कि 'माफिया' की छवि के साथ जी रहे हैं, जो संगठन के लिए विनाशकारी है। ये था पूरा मामला 12 मार्च की शाम बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सराय हकीम में वर्चस्व और अवैध धंधों को लेकर भाजयुमो के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। बीच सड़क पर हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 13 लोगों को जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल से:20 जिलों में 32 सेंटर खोले जाएंगे, परिवहन विभाग ने पोर्टल डेवलप किया
    Next Article
    रायबरेली में उच्च न्यायालय के आदेश पर अवैध अतिक्रमण हटाया:50 साल से अधिक समय से कब्जा किए गए मकान ध्वस्त, राजस्व और पुलिस टीम ने कार्रवाई की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment