Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन को छेड़ने वाले दोस्त को मारकर खेत में दफनाया:फर्रुखाबाद में 9 महीने बाद कंकाल मिला, पत्नी CM ऑफिस गई तो न्याय मिला

    8 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में एक युवक ने बहन से छेड़छाड़ करने वाले अपने दोस्त की हत्या कर दी। शव को घर से 1 किलोमीटर दूर खेत में गाड़ दिया। वारदात का खुलासा 9 महीने बाद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर उसके खेत से एक कंकाल बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या से पहले उसने दोस्त को शराब पिलाई गई, फिर गला घोंटकर मार दिया। मृतक की पत्नी पिछले 9 महीनों से अपने पति की तलाश में अधिकारियों के चक्कर काट रही थी। मुख्यमंत्री ऑफिस में शिकायत के बाद पुलिसवाले हरकत में आए और मामला खुला। पूरी घटना अमृतपुर थाना क्षेत्र के गुजरपुर पमारान गांव की है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…. तीन साल पहले युवक की हुई थी शादी गुजरपुर पमारान गांव का रहने वाला ओमवीर (26) साइकिल मिस्त्री था। गांव में उसकी छोटी सी दुकान थी। तीन साल पहले उसकी शादी शाहजहांपुर की धर्मशीला से हुई थी। अभी उनके कोई बच्चे नहीं थे। परिवार में दो भाई राजवीर और राहुल हैं। तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। ओमवीर के पिता की 2015 में सर्पदंश से मौत हो गई थी। 20 जुलाई, 2025 की शाम करीब 7 बजे ओमवीर अपनी दुकान पर था। तभी पड़ोसी रामू यादव (25) वहां आया। रामू टेंट लगाने का काम करता था। उसने ओमवीर से साथ चलने को कहा। ओमवीर ने दुकान बंद की और घर पहुंचा। पत्नी धर्मशीला से खाना लगाने के लिए कहा, लेकिन बिना खाना खाए वह रामू के साथ चला गया। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ओमवीर की मां राजेश्वरी देवी ने सपा नेता और पूर्व प्रधान देवेंद्र यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दी। करीब डेढ़ महीने बाद, 31 अगस्त को पत्नी धर्मशीला ने मुख्य आरोपी रामू यादव, सपा नेता पूर्व प्रधान देवेंद्र यादव, गुलाब सिंह उर्फ तिलक, सुरजीत यादव, श्यामवीर और बंटी उर्फ रामऔतार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गईं कई महीनों तक मामले की जांच चलती रही। खुलासे के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। आसपास के जिलों में भी तलाश की गई, लेकिन ओमवीर का कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान पत्नी धर्मशीला लगातार न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाती रहीं। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में भी शिकायत की। करीब 9 महीने बाद, 31 मार्च 2026 की रात पुलिस ने मुख्य आरोपी रामू को देहरादून से गिरफ्तार किया। थाना अमृतपुर प्रभारी रक्षा सिंह के नेतृत्व में एसओजी और सर्विलांस टीम ने पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में आरोपी रामू यादव ने हत्या की बात कबूल ली। आरोपी बोला- बहन का रिश्ता खराब किया पूछताछ में आरोपी रामू ने बताया, ओमवीर उसका दोस्त था। वह उसे अपनी बहन की ससुराल लेकर गया था। वहां ओमवीर ने उसकी बहन से छेड़छाड़ की। यह बात ससुराल वालों ने भी देख ली, जिससे रिश्ता खराब हो गया। इसी रंजिश में उसने हत्या की साजिश रची। उसने सुरजीत यादव को भी साथ मिला लिया। घटना वाले दिन ओमवीर को अपने खेत पर बुलाया। पहले उसे शराब पिलाई, फिर गमछे से गला घोंटकर मार दिया। हत्या के बाद शव को वहीं मक्के के खेत में गाड़ दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद मिला कंकाल आरोपी की निशानदेही पर बुधवार सुबह मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक टीम खेत पर पहुंची। जेसीबी से खेत की खुदाई कराई गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद करीब पांच फीट गहरे गड्ढे से कंकाल बरामद हुआ। मौके से तौलिया, चप्पल और कपड़े भी मिले हैं। ओमवीर के घर से घटनास्थल की दूरी करीब 1 किलोमीटर है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी सबूत जुटाए हैं। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। घटनास्थल पर थाना फतेहगढ़, थाना राजेपुर समेत कई थानों की पुलिस तैनात रही। 9 महीने तक भटकती रही पत्नी, सीएम ऑफिस से मिली मदद ओमवीर की पत्नी धर्मशीला ने बताया- उन्हें न्याय पाने के लिए 9 महीने तक भटकना पड़ा। वह कई बार थाने गईं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व थानाध्यक्ष मोनू शाक्य उन्हें परेशान करती थीं। कहती थीं कि उन्हें कहीं न्याय नहीं मिलेगा। धर्मशीला ने यह भी कहा कि मामले में इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर (IO) रवि शोलंकी ने भी मदद नहीं की। थाना स्तर पर आरोपी पक्ष को संरक्षण मिलने का आरोप लगाया। लखनऊ में मुख्यमंत्री दरबार पहुंचने के बाद मामले में कार्रवाई शुरू हुई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हुई। धर्मशीला ने आरोप लगाया कि पूर्व थानाध्यक्ष उनके देवर को थाने में बैठाकर दबाव बनाती थीं। उसे प्रताड़ित करने और झूठे आरोप लगाने की भी कोशिश की गई। पूर्व थानाध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार इस मामले में पूर्व थानाध्यक्ष मोनू शाक्य से फोन पर बात की गई। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में एसओजी, सर्विलांस टीम और ड्रोन कैमरे से मौके की जांच कराई गई थी। मामले की पूरी जानकारी समय-समय पर उच्च अधिकारियों को दी गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया- ओमवीर की पत्नी ने कुछ महीने पहले प्रार्थना पत्र दिया था। एसपी के निर्देश पर कई टीमें बनाई गईं। 31 मार्च की देर रात मुख्य आरोपी रामू को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की। शव को घर से करीब 1 किलोमीटर दूर अपने खेत में दफन किया था। आज कंकाल बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… मुस्लिम लड़की से शादी करने वाले टीचर की पीट-पीटकर हत्या:गाजियाबाद में ससुर ने लाठी-डंडों से मारा, पत्नी 3 दिन से मायके में थी गाजियाबाद में एक टीचर को उसके ससुर ने पीट-पीटकर मार डाला। टीचर सोमवार देर शाम अपने छोटे भाई के साथ ससुराल जा रहा था। रास्ते में ससुर ने 4-5 साथियों के साथ मिलकर दोनों भाई पर हमला कर दिया। मौका पाकर छोटा भाई भाग निकला, जबकि टीचर को उसके ससुर ने पकड़ लिया। उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा और मरा समझकर छोड़कर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस्तीफा देने वाले IAS बोले- नौकरी नहीं छोड़ना चाहता:मुझसे काम नहीं लिया जा रहा, वापस PCS कैडर में भेज दिया जाए
    Next Article
    लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल:अमित कुमार आनंद बने DCP साउथ, दीक्षा शर्मा को मिली पूर्वी जोन की जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment