Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन ने मोबाइल देने से किया इनकार:महोबा में 7वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा में मोबाइल फोन न मिलने से नाराज एक 14 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के पोला मोहल्ले में हुई, जिससे परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्रा की पहचान अवधेश राजपूत की पुत्री प्राची के रूप में हुई है, जो कक्षा 7 में पढ़ती थी। घटना के समय उसकी बड़ी बहन काजल, जो बीए की छात्रा है, अपने मोबाइल फोन पर पढ़ाई कर रही थी। प्राची ने अपनी बहन से मोबाइल मांगा, लेकिन पढ़ाई में व्यस्त होने के कारण काजल ने उसे देने से मना कर दिया। मोबाइल न मिलने से आहत होकर प्राची ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक अंदर से कोई आवाज न आने पर मां और परिवार के अन्य सदस्यों को अनहोनी की आशंका हुई। मोहल्ले वालों की मदद से जब दरवाजा तोड़ा गया, तो प्राची का शव फंदे से लटका मिला। मजदूरी के लिए बाहर गए पिता अवधेश राजपूत को जब बेटी की मौत की खबर मिली, तो वह सदमे में आ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब इस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव:भगवान शिव की निकली बारात, शोभायात्रा में दिखी मसान होली की झलक
    Next Article
    बिजनौर में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग:भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment