Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार- सीने पर बैठकर चाकू से सिर काटा, VIDEO:फिर बीच रोड पर रखा; भीड़ ने आरोपी को भी जमकर पीटा, अस्पताल में मौत

    13 hours ago

    1

    0

    बिहार के अररिया में गुरुवार को एक युवक का गला काटकर उसका कटा सिर बीच सड़क पर रख दिया। मृतक की पहचान मो. नवी हुसैन के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने वाले का नाम रवि चौहान बताया जा रहा है। नवी ड्राइवर था और रवि सत्तू की दुकान चलाता था। रवि ने नवी के सीने पर बैठकर बीच सड़क उसकी गर्दन काटी। इसका वीडियो भी सामने आया है। वारदात के बाद रवि 5 मिनट तक हाथ में चाकू लिए वहीं खड़ा रहा। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भीड़ ने सड़क पर आगजनी और तोड़फोड़ की। इलाके के सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के पास हुई। 2 तस्वीरें, ये आपको विचलित कर सकती हैं… छाती पर बैठकर चाकू से गला काटा बीच सड़क चाकू से गला काटने का 30 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। इसमें नवी जमीन पर लेटा दिख रहा है। रवि उसकी छाती पर चढ़कर गला रेत रहा है। इस दौरान आते-जाते लोग रास्ता बदल लेते हैं। कुछ भागकर दूर चले जाते हैं, लेकिन कोई उसे रोकने की कोशिश नहीं करता। पत्नी पर कमेंट करने पर भड़का आरोपी रवि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया, आज सुबह पिकअप ड्राइवर मो. नवी हुसैन रवि कुमार के पास पहुंचा। रवि सत्तू बेचता है। नवी ने रवि से कहा, ‘सत्तू वाली कैसी है।’ इस पर रवि भड़क गया। दोनों में बहस हुई। इसी बीच रवि ने चाकू निकाल कर नवी के पेट में मार दिया। लोगों का कहना है कि फिर रवि नवी की छाती पर बैठा और उसका गला रेत डाला। हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने आरोपी रवि को पकड़ लिया और उसे बेरहमी से पीटा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रवि को भीड़ से छुड़ाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद आसपास के लोगों ने बताया गुरुवार यानी 9 अप्रैल की सुबह सत्तू बेचने की जगह पर पिकअप लगाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद में रवि ने नवी की पहले चाकू गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद सिर को धड़ से अलग कर सड़क पर रख दिया। दोनों के बीच पार्किंग को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। नवी वहां अपनी गाड़ी खड़ी करता था तो रवि भड़क जाता था। आज नवी ने रवि की पत्नी पर कमेंट किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोपी की पिटाई की 4 तस्वीरें… हत्या के बाद धड़ के पास खड़ा रहा रवि मो. नवी हुसैन की हत्या के बाद रवि हाथ में चाकू लेकर करीब 5 मिनट तक वहीं खड़ा रहा। डर के मारे कोई उसके पास नहीं गया। रवि लाल रंग की टीशर्ट में हाथ में बड़ा चाकू लिए था। उससे पास नवी हुसैन का धड़ पड़ा था। नवी के परिवार को जैसे ही हत्या की जानकारी लगी, भीड़ ने आरोपी को घेर लिया। रवि के साथ मारपीट की, पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। सिर से 10 फीट दूर पड़ा मिला धड़ रवि ने नवी हुसैन की हत्या के बाद उसके सिर को काटकर बीच सड़क पर रख दिया। सिर सड़क के बीच में था और धड़ सड़क के किनारे। धड़ जिस जगह पड़ा था, वहां पानी था। नवी के खून से पानी लाल हो गया था। लोगों के मुताबिक, ‘रवि मर्डर के बाद पागल जैसी हरकतें करने लगा। सिर काटकर सड़क के बीच में रखना ये कोई साधारण इंसान नहीं कर पाएगा। उसे कोई पछतावा भी नहीं हो रहा था।’ नवी का भाई बोला- हत्या का बदला हत्या मृतक के भाई मोहम्मद अली हुसैन ने बताया, नवी पिकअप चलाकर अपने 3 बच्चों और परिवार का पालन पोषण करता था। उसका पहले से कोई विवाद नहीं था। मुझे भाई के बदले भाई चाहिए, नहीं तो सब्जी मंडी में आग लगा देंगे। भीड़ ने आगजनी की, सड़क भी जाम की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने सुभाष चौक के पास सड़क जाम कर आगजनी भी की, जिससे यातायात बाधित हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस बोली- लोगों को समझाया जा रहा है SDPO मुकेश कुमार साहा ने बताया, 2 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति है। पुलिस बल कैंप कर स्थिति पर नजर रखे हुए है। आक्रोशित लोगों को समझाया जा रहा है। इन 3 एंगल पर पुलिस कर रही जांच
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम, केरल, पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म:एंटनी बोले- केरल में बीजेपी को कोई पसंद नहीं करता; पुडुचेरी में कांग्रेस-भाजपा समर्थक भिड़े
    Next Article
    किताबें नहीं, फिर भी पढ़ानी होगी तीसरी भाषा:CBSE ने स्कूलों को निर्देश दिए; छठी क्लास में इसी सेशन से 3 भाषाएं पढ़ाने का नियम लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment