Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर युवक गिरफ्तार, स्मैक बरामद:कपड़े में छिपाकर ला रहा था, 10 लाख रुपए बताई गई कीमत, भेजा गया जेल

    1 day ago

    1

    0

    बहराइच में रुपईडीहा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से कपड़े में छिपाकर रखी 10 लाख रुपए कीमत की स्मैक मिली। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की टीम इलाके में जांच कर रही थी। करीब 11 बजे पिलर संख्या 651/2 से नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर टीम ने एक युवक को रोककर तलाशी ली। उसके पास से स्मैक मिली। गिरफ्तार युवक की पहचान चांद बाबू उर्फ चंदू कुरैशी (19) के रूप में हुई। वह मुस्तफा कुरैशी का बेटा और चिकवन मोहल्ला, मुनीरगंज कस्बा, थाना रुपईडीहा, जिला बहराइच का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ रुपईडीहा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 298/2026 दर्ज किया है। उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत केस दर्ज किया गया। जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद उसे दोपहर एक बजे बहराइच न्यायालय भेज दिया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम की निगरानी में हुई। संयुक्त टीम में रुपईडीहा पुलिस के उपनिरीक्षक प्रदीप पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी और एसएसबी के जवान शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सम्भल में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 8 घायल:मामूली विवाद ने पकड़ा तूल, 2 पक्ष में जमकर चले लाठी-डंडे
    Next Article
    क्रॉप कटिंग से धान की पैदावार का आकलन:जालौन में DM की मौजूदगी में धान की क्रॉप कटिंग, खेत में निकली 21.120 किलो उपज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment