Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली बाइक रैली:मिशन शक्ति के तहत बारिश में भीगते हुए दिया सुरक्षा का संदेश

    3 hours ago

    2

    0

    बहराइच में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने एक बाइक रैली निकाली। भारी बारिश के बावजूद, सैकड़ों महिला पुलिसकर्मियों ने भीगते हुए महिलाओं को सुरक्षा का संदेश दिया। इस रैली का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी ने किया। पुलिस अधीक्षक बहराइच आरएन सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने पुलिस लाइन से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्रा भी उपस्थित थे। रैली के दौरान मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण से संबंधित जागरूकता गीत और जिंगल प्रसारित किए गए। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। रैली में पीआरवी वाहन और अन्य चार पहिया वाहनों के साथ 55 दोपहिया वाहन शामिल थे। इन वाहनों पर 180 से अधिक जागरूकता पोस्टर और बैनर प्रदर्शित किए गए। इनके माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। इनमें वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102 और एम्बुलेंस सेवा 108 शामिल हैं। बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां 'नारी सुरक्षा, नारी सम्मान' और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे नारों के माध्यम से व्यापक जन जागरूकता फैलाई गई। आमजन को यह भी प्रेरित किया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश से नुमाइश मैदान में जलभराव:बुलंदशहर में कार्यक्रम प्रभावित, रात के शो अब निकुंज हॉल में होंगे
    Next Article
    बदायूं में DCM की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एलपीजी सिलेंडर लेने जा रहा था युवक, बेटे की मौत से सदमें आए पिता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment