Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में पेट्रोल पंपों पर भीड़:पेट्रोल लेने पहुंचे लोग बोले- हर तरफ परेशानी, थोड़ी दिक्कत तो उठानी पड़ेगी

    2 hours ago

    2

    0

    बहराइच जिले में शुक्रवार को भी पेट्रोल पंपों पर तेल लेने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। हालांकि, पिछले दो दिनों की तुलना में आज भीड़ कुछ कम रही। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया है, जो कतारें लगवाकर तेल का वितरण सुनिश्चित करा रहे हैं।नगर में स्थित सुखदेव राज पेट्रोल पंप सहित अन्य पेट्रोल पंपों पर लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाए रखने में मदद कर रहे हैं ताकि सुचारु रूप से तेल मिल सके।पेट्रोल पंप पर तेल लेने आए इकबाल नामक एक युवक ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि "थोड़ी दिक्कतें हैं, लेकिन तेल मिल रहा है। जब हर तरफ परेशानी है तो हम लोगों को भी थोड़ा परेशानी उठानी ही पड़ेगी। सुखदेव राज पेट्रोल पंप के मैनेजर बृजेश यादव ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों द्वारा जरूरत से अधिक तेल लेने के कारण हो रही है, जिसके चलते परेशानी बढ़ रही है।वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर आज तेल उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है ताकि अनावश्यक भीड़ और परेशानी से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफवाहों से पेट्रोल के लिए मारामारी, प्रशासन बोला-कमी नहीं:प्रयागराज में तीसरे दिन भी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, कई जगह स्टॉक खत्म
    Next Article
    रियाद से लखनऊ का किराया 87 हजार पार:खाड़ी तनाव का असर, भारत आने वाली फ्लाइट्स के किराए कई गुना बढ़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment