Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में तेंदुआ 7 साल के बच्चे को खा गया:आंगन में खेल रहा था; लोग चीखते हुए दौड़े तो लाश छोड़कर भागा

    8 hours ago

    1

    0

    बहराइच में तेंदुए ने 7 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। शुक्रवार शाम बच्चा आंगन में खेल रहा था। तभी तेंदुए ने उसे जबड़े में दबोच लिया और खेत की ओर खींच ले गया। परिजन चीखते हुए दौड़े। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ बच्चे को खेत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। बच्चे को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत है। गुस्साए ग्रामीणों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। तेंदुए को पकड़ने की मांग की। आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की गतिविधियां बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए हैं। अफसरों ने गांव वालों को समझाकर शांत कराया। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… मामला कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज का है। कारीकोट ग्राम पंचायत के आजमगढ़ पुरवा गांव निवासी राम विलास पटवा का 7 साल का बेटा रघुवीर शाम 7 बजे घर के आंगन में खेल रहा था। तभी एक तेंदुआ घर में घुस आया और उसने बच्चे पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्चे को अपने जबड़े में दबोच लिया और उसे खींचते हुए गेहूं के खेत की ओर ले गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पाए। शोर मचाने पर खेत में छोड़कर भागा बच्चे पर तेंदुए के हमले को देखकर परिवार और आसपास के लोग शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े। ग्रामीणों की आवाज सुनकर तेंदुआ बच्चे को खेत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में बच्चे की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद बच्चे का क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। गर्दन पर मिले गहरे घाव ग्रामीण बच्चे को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे के गले और गर्दन पर गहरे घाव थे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने बच्चे के शव को गांव की सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी। ग्रामीण तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग पर अड़े रहे। उनका यह भी कहना है कि घटना के बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। अफसरों ने उन्हें मुआवजे और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बिजली कटौती को भी बताया हमलों की वजह ग्रामीणों का कहना है कि सुजौली क्षेत्र के अधिकांश गांव जंगल से सटे हुए हैं, जिससे जंगली जानवर अक्सर आबादी में घुस आते हैं। उनका आरोप है कि कैलाश पुरी पावर हाउस से शाम 6 बजे के बाद अक्सर आधे से एक घंटे तक बिजली कटौती होती है। अंधेरा होने का फायदा उठाकर तेंदुए गांवों में घुस जाते हैं और मवेशियों व इंसानों पर हमला कर देते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली आपूर्ति सुधारने और वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… फॉर्च्यूनर से 2 लोगों को रौंदने वाले की रंगबाजी गोरखपुर में फॉर्च्यूनर से MBBS छात्र समेत 2 लोगों को रौंदने वाला आरोपी पुलिस कस्टडी में रंगबाजी से चलता नजर आया। वीडियो में दिख रहा है कि दो पुलिसकर्मी उसे पकड़े हैं। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी के खिलाफ याचिका एमपी एमएलए कोर्ट में निरस्त:सिविल जज सीडी अंशुमाली पांडेय ने अली बाबा की याचिका को बलहीन बताया
    Next Article
    गो-प्रविष्ठा धर्मयुद्ध कार्यक्रम की मंजूरी पर संशय:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के 11 मार्च के लखनऊ कार्यक्रम को अभी परिमिशन नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment