Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में तेंदुए ने बच्चे को मार डाला:आंगन में खेलते समय जबड़े में दबोच ले गया, खेत में बॉडी छोड़कर भागा, ग्रामीणों का हंगामा

    8 hours ago

    1

    0

    बहराइच में शुक्रवार शाम तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया। उसे जबड़े में दबोचकर खेत की ओर खींच ले गया। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ बच्चे को खेत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने बच्चे को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत है। गुस्साए ग्रामीणों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और तेंदुए को पकड़ने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की गतिविधियां बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। अफसरों ने गांव वालों को समझाकर शांत कराया। मामला निशानगाड़ा रेंज का है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… कारीकोट ग्राम पंचायत के आजमगढ़ पुरवा गांव निवासी राम विलास पटवा का बेटा रघुवीर शाम करीब 7 बजे घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक तेंदुआ घर में घुस आया और बच्चे पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्चे को अपने जबड़े में दबोच लिया और उसे खींचते हुए गेहूं के खेत की ओर ले गया। घटना इतनी अचानक हुई कि परिवार के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। शोर मचाने पर खेत में छोड़कर भागा बच्चे पर तेंदुए के हमले को देखकर घर और आसपास के लोग शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े। ग्रामीणों की आवाज सुनकर तेंदुआ बच्चे को खेत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में बच्चे की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद बच्चे का क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। गर्दन पर मिले गहरे घाव ग्रामीण बच्चे को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे के गले और गर्दन पर गहरे घाव थे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुए के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन वन विभाग सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं कर रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने बच्चे के शव को गांव की सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी। ग्रामीण तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग पर अड़े रहे। उनका यह भी कहना है कि घटना के बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। अफसरों ने उन्हें मुआवजे और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बिजली कटौती को भी बताया हमलों की वजह ग्रामीणों का कहना है कि सुजौली क्षेत्र के अधिकांश गांव जंगल से सटे हुए हैं, जिससे जंगली जानवर अक्सर आबादी में घुस आते हैं। उनका आरोप है कि कैलाश पुरी पावर हाउस से शाम 6 बजे के बाद अक्सर आधे से एक घंटे तक बिजली कटौती होती है। अंधेरा होने का फायदा उठाकर तेंदुए गांवों में घुस जाते हैं और मवेशियों व इंसानों पर हमला कर देते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली आपूर्ति सुधारने और वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… फॉर्च्यूनर से 2 लोगों को रौंदने वाले की रंगबाजी गोरखपुर में फॉर्च्यूनर से MBBS छात्र समेत 2 लोगों को रौंदने वाला आरोपी पुलिस कस्टडी में रंगबाजी से चलता नजर आया। वीडियो में दिख रहा है कि दो पुलिसकर्मी उसे पकड़े हैं। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायल ने जारी किया खामेनेई पर अटैक का नया वीडियो
    Next Article
    मेरठ के 5 युवाओं का UPSC में चयन:किसान के बेटे को मिली ऑल इंडिया रैंक-74, मुस्कान की 828 वीं रैंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment