Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में थ्रेसर मशीन में फंसा दुपट्टा:महिला गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर

    6 hours ago

    2

    0

    बहराइच जिले के पयागपुर इलाके में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना मड़ाईपुरवा गांव में हुई, जब खेत में गेहूं की कटाई चल रही थी। मालती नामक महिला खेत में कटाई के दौरान खड़ी थी। अचानक तेज हवाओं के चलते उसका दुपट्टा थ्रेसर मशीन में फंस गया। जब तक मौके पर मौजूद लोग मशीन बंद कराते, महिला का सिर और कान बुरी तरह जख्मी हो चुके थे। इलाज के लिए लखनऊ रेफर ग्रामीण घायल महिला को जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला खेत में कटाई के पास खड़ी थी। अचानक तेज हवाओं के कारण दुपट्टा मशीन में फंस गया और तब तक हम लोग उसे खींचते, उसके सिर का पिछला हिस्सा और कान गंभीर रूप से जख्मी हो चुके थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में कांग्रेसियों ने मनाई जगजीवन राम की जयंती:पूर्व उप प्रधानमंत्री को पुष्प अर्पित कर किया नमन
    Next Article
    एटा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की दबंगई का वीडियो:रॉड निकलवाने गए मरीज के तीमारदारों को पीटा, दो डॉक्टर समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment