Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में युवक पर हमले के 7 आरोपी गिरफ्तार:मस्जिद से लौटते समय चाकू से किया था हमला, ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज

    10 hours ago

    1

    0

    बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र स्थित बैराकाजी ग्राम में बुधवार देर रात एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। युवक मस्जिद से तरावीह पढ़कर घर लौट रहा था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने इस जानलेवा हमले को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बैरकाजी ग्राम निवासी समाल पर देर रात चाकू से हमला किया गया था। परिवार के सदस्य उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से गंभीर हालत के कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। समाल गांव में स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध कर रहा था, और इसी कारण उस पर हमला किया गया। कैसरगंज क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 118(1), 352, 351(3), 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हमले में शामिल रफी अहमद, फसी अहमद, शमी अहमद, मोनिस, तुफैल, सईद और इरफ़ान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में 28 फरवरी को युवा संसद प्रतियोगिता:राजकीय महिला महाविद्यालय में होगी प्रतियोगिता, प्राचार्य ने दी जानकारी
    Next Article
    सहारनपुर में सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान:ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो साथी देखने पहुंचे, दरवाजा तोड़ा तो पंखे से लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment