Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भ्रष्टाचार के मामले में Bangladesh के पूर्व वायुसेना प्रमुख Shaikh Abdul Hannan कतर में हिरासत में

    10 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान को भ्रष्टाचार के आरोपों के सिलसिले में कतर में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) के अनुसार, सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक 3.28 करोड़ बांग्लादेशी टका की संपत्ति कथित तौर पर अर्जित की।इसके अलावा, उन्होंने अपने छह बैंक खातों के जरिए 27.63 करोड़ बांग्लादेशी टका का संदिग्ध लेन-देन भी किया। एसीसी के उपनिदेशक मोहम्मद अख्तरुल इस्लाम ने कहा कि हन्नान को 15 अक्टूबर को कतर के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था को इंटरपोल से ईमेल के जरिए उनकी गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना मिली।उन्होंने कहा, ‘‘हमें इंटरपोल से सूचना मिली है कि कतर की कानून प्रवर्तन एजेंसी ने 15 अक्टूबर को उन्हें वहां हिरासत में लिया था।’’ जांच में मिले तथ्यों के आधार पर, आयोग ने पिछले साल जुलाई में भ्रष्टाचार निरोधक आयोग अधिनियम, धनशोधन रोकथाम अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप दायर करने की मंजूरी दी थी। हन्नान की पत्नी भी इस मामले में आरोपी हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने पति की मदद से अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक 1.91 करोड़ बांग्लादेशी टका की संपत्ति अर्जित की।एसीसी ने उनके नाम पर 32 बैंक खातों के जरिए 1.18 करोड़ बांग्लादेशी टका के संदिग्ध लेन-देन का भी पता लगाया। जांचकर्ताओं ने हन्नान की कथित विदेशी संपत्ति का पता कनाडा और दुबई तक लगाया है। इसके अलावा, तीन अलग-अलग देशों में उनके बच्चों के नाम पर पंजीकृत संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है।मार्च में, एसीसी की दो अलग-अलग अर्जियों पर कार्रवाई करते हुए ढाका की एक अदालत ने जांच के तहत हन्नान और उनकी पत्नी के आयकर रिकॉर्ड जब्त करने का आदेश दिया था। एसीसी द्वारा आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाए जाने के बाद, एक अदालत ने वायुसेना के पूर्व प्रमुख के दो अपार्टमेंट कुर्क करने और उनके बैंक खातों पर रोक लगाने का भी आदेश दिया था। हन्नान 1984 में जनरल ड्यूटी (जीडी) पायलट के रूप में बांग्लादेश वायुसेना में शामिल हुए थे।उन्होंने 12 जून, 2021 को 16वें वायुसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला और 11 जून, 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे। खबरों के अनुसार, बांग्लादेश के पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल मोहम्मद नाजमुल हसन भी भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे हैं और फिलहाल विदेश में हैं। हालांकि, किसी भी अदालत ने उनके खिलाफ विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी नहीं किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खैबर पख्तूनख्वा में विरोध के बाद प्रशासन ने 200 साल पुराना Ramleela Mandir सील किया
    Next Article
    West Bank में महिला पत्रकार पर हमला, US राजदूत Mike Huckabee ने बताया आतंकी कृत्य

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment