Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत छठी बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन:जापान को 4-1 से हराया; 0-1 से पिछड़ने के बाद आखिरी 15 मिनट में दागे 3 गोल

    19 hours ago

    1

    0

    भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब जीत लिया है। गुरुवार को मोहाली में खेले गए फाइनल में भारत ने जापान को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम छठी बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी। साथ ही उसने लगातार तीसरी बार खिताब जीता। भारत ने इससे पहले 2023 और 2024 में भी यह ट्रॉफी जीती थी। फाइनल में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जापान ने तीसरे मिनट में गोल करके बढ़त बना ली। तीसरे क्वार्टर के आखिरी में शिलानंद लाकड़ा ने गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद आखिरी 15 मिनट में भारतीय खिलाड़ियों ने तीन गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत हाफ टाइम तक गोल नहीं कर सका मैच शुरू होने के तीसरे मिनट में जापान के काजुमासा मात्सुमोतो ने रिवर्स हिट से फील्ड गोल किया। भारत ने बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन जापान का डिफेंस काफी मजबूत रहा। दूसरे क्वार्टर में भी जापान ने भारतीय खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। हाफ टाइम तक जापान 1-0 से आगे था। 42वें मिनट में शिलानंद का गोल 42वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत का फ्लिक जापानी गोलकीपर ने रोक दिया। इसके बाद आदित्य लालागे ने शिलानंद लाकड़ा को पास दिया। शिलानंद ने नजदीक से गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर स्कोर 1-1 कर दिया। आखिरी क्वार्टर में भारत ने 6 मिनट में 3 गोल दागे 48वें मिनट में हार्दिक सिंह ने दिलप्रीत सिंह को पास दिया। दिलप्रीत ने गोलकीपर से रिवर्स हिट से गोल कर दिया। भारत पहली बार 2-1 से आगे हो गया। 53वें मिनट में जुगराज सिंह ने तेज ड्रैग फ्लिक लगाकर गोल कर दिया। इसके ठीक एक मिनट बाद भारत ने चौथा गोल कर दिया। विवेक ने गोल किया। हरमनप्रीत बोले- टीम को भरोसा था कि गोल जरूर मिलेगा खिताब जीतने के बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है। खिलाड़ियों ने आखिरी समय तक जीतने की भावना बनाए रखी। टीम को भरोसा था कि गोल मिलेगा और आखिरी क्वार्टर में उसी मेहनत का नतीजा सामने आया। हरमनप्रीत इस टूर्नामेंट में 10 गोल के साथ सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। निलकांता शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर भी खत्म हुआ इस जीत के साथ भारतीय टीम के अनुभवी मिडफील्डर निलकांता शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर भी समाप्त हुआ। फाइनल के बाद साथी खिलाड़ियों ने उन्हें हवा में उठाकर विदाई दी। निलकांता ने भारतीय हॉकी के लिए लंबे समय तक योगदान दिया और टीम के मिडफील्ड को मजबूती दी। उनके करियर का आखिरी मैच खिताबी जीत के साथ खत्म हुआ। फाइनल देखने पहुंचे मुख्यमंत्री और राज्यपाल मोहाली में खेले गए इस मुकाबले को देखने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी स्टेडियम पहुंचे। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… भारत एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में, कोरिया को 8-1 से सेमीफाइनल हराया डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को मोहाली में खेले गए सेमीफाइनल में टीम ने साउथ कोरिया को 8-1 से हराया। भारत की ओर से शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने 2-2 गोल किए। कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, अंगद बीर सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने एक-एक गोल किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:पुर्तगाल के लिए 23 साल खेले, दुनिया में सबसे ज्यादा गोल किए; वर्ल्ड कप का सपना अधूरा रहा
    Next Article
    दिल्ली से विशाखापट्टनम शिफ्ट हुआ भारत-श्रीलंका पहला वनडे:13 दिसंबर को मुकाबला; DDCA ने मौसम और निर्माण कार्य के चलते बदलाव मांगा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment