Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत को एशियन गेम्स में 7वां गोल्ड:महिला तीरंदाजी टीम ने जीता, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की; मिक्स्ड टीम भी फाइनल में

    10 hours ago

    1

    0

    भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 7वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। बुधवार को टीम इंडिया ने महिला कंपाउंड टीम इवेंट में चीन को 238-234 से हराया। वहीं, भारतीय जोड़ी मिक्स्ड इवेंट के फाइनल में पहुंच गई। इस टीम में ज्योति सुरेखा, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप शामिल हैं। पृथिका और ज्योति ने फाइनल में एक भी निशाना नहीं चूका। मिक्स्ड में चिकिता तनिपार्थी और राजेश जाधाव की जोड़ी ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 156-155 से हराया। इसके अलावा, भारतीय महिलाओं ने स्क्वॉश में भी मेडल पक्का कर लिया है। उसने सिंगापुर को क्वार्टर फाइनल मैच में 2-0 से हराया। सेमीफाइनल में किस टीम से होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। 3 फोटो में टीम इंडिया का सेलिब्रेशन गोल्ड की खास बातें भारतीय टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, सोना जीता भारत ने 238 अंक के स्कोर के साथ महिला टीम का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बराबर कर दिया। यह रिकॉर्ड साउथ कोरिया के नाम था। एशियाड के 11वें दिन 24 गोल्ड मेडल दांव पर है। फिलहाल, भारत 7 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज के साथ 53 मेडल जीतकर 9वें स्थान पर है। गोल्ड मेडलिस्ट तीरंदाजों के बारे में जानिए... 1. ज्योति सुरेखा, 30 साल ज्योति सुरेखा का जन्म 3 जुलाई 1996 को आंध्र प्रदेश के चल्लापल्ली में हुआ था। वे नेशनल लेवल की तैराक रह चुकी हैं। ज्योति ने कम उम्र में तीरंदाजी शुरू की। सुरेखा ने 2011 में सीनियर टीम से इंटरनेशनल डेब्यू किया। 2023 के एशियाड में 3 गोल्ड जीते थे। वे एक ही एशियन गेम्स में तीन गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बनीं। 2. चिकिता तनिपार्थी, 21 साल 13 अगस्त 2005 को तेलंगाना के एक किसान परिवार में जन्म हुआ। उन्हें पिता ने दूसरी कक्षा से ही तीरंदाजी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 2018 में तीरंदाजी शुरू की। 2021 में इसे प्रोफेशनल तौर पर अपनाया। 2025 में वर्ल्ड आर्चरी यूथ चैंपियनशिप में अंडर-21 विमेंस इंडिविजुअल गोल्ड जीता। वे इस इवेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने 2025 वर्ल्ड कप सर्किट में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। पृथिका प्रदीप, 18 साल 27 सितंबर 2008 को तमिलनाडु के नागरकोइल में जन्मी हैं। पालन-पोषण महाराष्ट्र में हुआ। 5वीं क्लास में शौकिया तौर पर तीरंदाजी शुरू की। माता-पिता ने 6वीं क्लास से उन्हें प्रोफेशनल कोचिंग दिलाई। 2024 में एशियन युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में इंटरनेशनल डेब्यू किया। अब तक उन्होंने 7 इंटरनेशनल मेडल जीते। इनमें 1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेब-सीरीज को सिटी पैलेस में शूटिंग की परमिशन नहीं मिली:अब मूंडोता फोर्ट में शूट करेंगे एक्टर ईशान खट्टर, जयपुर पहुंचे
    Next Article
    सचिन-कोहली के क्लब में आ सकते हैं रोहित शर्मा:वनडे में 12 हजार रन से 73 रन दूर; आज भारत-वेस्टइंडीज दूसरा मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment