Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी:4 से 60 साल तक के लोगों को बिना किसी पूर्व जांच के लगेगी

    16 hours ago

    1

    0

    भारत सरकार ने जापानी कंपनी ताकेदा (Takeda) की क्यूडेंगा (QDENGA) नाम की पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन सभी 4 डेंगू सीरोटाइप्स से बचाव करती है और इसे बिना किसी पूर्व जांच (डेंगू टेस्ट) के 4 से 60 वर्ष तक के उन लोगों को लगाया जा सकता है, जिन्हें पहले कभी डेंगू हुआ हो या न हुआ हो। भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। कंपनी के मुताबिक, यह वैक्सीन चार से 60 साल तक के लोगों को लगाई जा सकेगी। इसे लगवाने से पहले यह जांच कराने की जरूरत नहीं होगी कि व्यक्ति पहले कभी डेंगू से संक्रमित हुआ था या नहीं। ताकेदा के इंटरकॉन्टिनेंटल मार्केट्स प्रमुख महेंद्र नायक ने कहा कि 2022 में लॉन्च होने के बाद QDENGA को 43 देशों में मंजूरी मिल चुकी है और दुनिया भर में इसकी 3.2 करोड़ से ज्यादा डोज वितरित की जा चुकी हैं। कंपनी के मुताबिक, सात साल के दीर्घकालिक आंकड़ों से पता चला है कि यह वैक्सीन डेंगू वायरस के चारों सीरोटाइप से होने वाले संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम से लगातार सुरक्षा देती है। 0.5 मिमी की दो डोज दी जाती हैं भारत में मिली मंजूरी ताकेदा के वैश्विक क्लीनिकल डेवलपमेंट प्रोग्राम के आधार पर दी गई है। इसके तहत फेज-I, फेज-II और फेज-III के कुल 19 क्लीनिकल ट्रायल किए गए, जिनमें 28 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। ये अध्ययन डेंगू प्रभावित और गैर-प्रभावित दोनों तरह के देशों में किए गए। मंजूरी के फैसले में भारत में हुए फेज-III DEN-302 क्लीनिकल ट्रायल के नतीजों को भी शामिल किया गया। इसमें चार से 60 साल के लोगों में वैक्सीन की सुरक्षा और शरीर में बनने वाली प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया का आकलन किया गया। QDENGA की दो डोज दी जाती हैं। प्रत्येक डोज 0.5 मिलीलीटर की होती है और त्वचा के नीचे इंजेक्शन के जरिए लगाई जाती है। दोनों डोज के बीच तीन महीने का अंतर रखा जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्नाटक में जिपलाइन राइड के दौरान सेफ्टी लॉक खुला, VIDEO:पर्यटक 40 फीट नीचे गिरा, हाथ-पैरों में कई फ्रैक्चर; परिवार ने रिजॉर्ट प्रबंधन पर लगाए आरोप
    Next Article
    हिमाचल में सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, शिमला, मंडी, सोलन और कुल्लू में सड़कों पर उतरे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment