Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत ने अमेरिकी युद्धविराम विस्तार का स्वागत किया:बलरामपुर में कीर्तिवर्धन सिंह बोले- हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

    1 hour ago

    2

    0

    बलरामपुर में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचना चाहिए। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका द्वारा युद्धविराम की अवधि बढ़ाए जाने का स्वागत करता है और उम्मीद जताई कि संबंधित संघर्ष जल्द समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि भारत समेत विश्व के कई देश इस दिशा में प्रयासरत हैं। ऊर्जा आपूर्ति जल्द होगी पूरी तरह सामान्य ऊर्जा आपूर्ति को लेकर उठ रही आशंकाओं पर मंत्री ने कहा कि आम लोगों में अनावश्यक डर फैलाया जा रहा था, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार में ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऊर्जा आपूर्ति जल्द पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। पश्चिम बंगाल के चुनावों को लेकर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट की राजनीति के कारण देश को नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सीमा क्षेत्रों में लापरवाही बरती जाती थी और वोटों की लूट होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भी मंत्री ने विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के आरोप निराधार हैं और वे केवल बहानेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना था कि यदि यह बिल पारित हो जाता तो महिलाओं को सीधा लाभ मिलता, लेकिन विपक्ष ने इसे रोकने का काम किया। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सरकार भविष्य में फिर से इस बिल को लाने का प्रयास करेगी। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और उन्हें तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस-सिलेंडर आपूर्ति न करने वाली एजेंसियों पर 11.68 लाख जुर्माना:डीएम ने कहा होम डिलीवरी बढ़ाकर तीन दिन में खत्म करें लंबित आपूर्ति
    Next Article
    चोरी के दोषी को सुनाई गई 17 महीने की सजा:2024 में दर्ज हुआ था मुकदमा कोर्ट ने लगाया 5000 का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment