Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत ने वीजा सिस्टम बदला, अब सिर्फ 9 कैटेगरी:टूरिस्ट की जगह विजिटर वीजा मिलेगा, फॉर्म में 70% कम जानकारी भरनी होगी, दिसंबर से लागू होगा

    13 hours ago

    1

    0

    गृह मंत्रालय ने भारत के वीजा सिस्टम में बदलाव किया है। अब वीजा की मुख्य कैटेगरी 13 से घटाकर 9 और सब-कैटेगरी 49 से घटाकर 23 कर दी गई हैं। यानी विदेशियों के लिए वीजा चुनना और आवेदन करना आसान होगा। टूरिस्ट वीजा का नाम बदलकर विजिटर वीजा कर दिया गया है। इसके अलावा वीजा आवेदन फॉर्म में भरे जाने वाले कॉलम भी 65-70% कम कर दिए गए हैं। इससे पहले अक्टूबर 2025 में वीजा की मुख्य कैटेगरी 22 से घटाकर 13 और सब-कैटेगरी 63 से घटाकर 49 की गई थीं। नई व्यवस्था दिसंबर 2026 तक लागू हो जाएगी। फिलहाल भारत 172 देशों के नागरिकों को ई-वीजा की सुविधा देता है। 9 कैटेगरी, जिनमें वीजा अप्लाय कर सकेंगे विजिटर वीजा की दो कैटेगरी होंगी: पहले टूरिस्ट वीजा के नाम से मिलने वाला वीजा अब विजिटर वीजा कहलाएगा। मेडिकल वीजा में बदलाव: मेडिकल वीजा को सामान्य इलाज और AYUSH पद्धति से इलाज के लिए अलग-अलग किया गया है। M-1 वीजा सामान्य चिकित्सा और M-3 वीजा AYUSH पद्धति से इलाज के लिए मिलेगा। दोनों वीजा एक साल के लिए जारी होंगे और इनमें कई बार भारत आने की अनुमति होगी। वहीं, मरीज के साथ आने वाले अटेंडेंट को M-2 और M-4 वीजा दिया जाएगा। इससे मरीजों को इलाज के दौरान बार-बार वीजा के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा। स्टूडेंट वीजा की दो कैटेगरी: विदेशी छात्रों के लिए स्टूडेंट वीजा को S-1 और S-2 की दो कैटेगरी में बांटा गया है। स्टडी इन इंडिया पोर्टल के जरिए भारतीय संस्थानों में दाखिला लेने वाले विदेशी छात्रों को ई-स्टूडेंट वीजा दिया जा सकेगा। बिजनेस वीजा की नई कैटेगरी: बिजनेस वीजा को B-1 और B-2 की दो कैटेगरी में बांटा गया है। भारतीय कंपनियों के साथ काम करने वाले विदेशी विशेषज्ञों को भी B-2 वीजा मिलेगा। वे मशीनों की इंस्टॉलेशन, मेंटेनेंस, क्वालिटी चेक और कर्मचारियों की ट्रेनिंग जैसे काम कर सकेंगे। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… भारत में पाकिस्तान-बांग्लादेश के गैर-मुस्लिमों पर सख्ती, वीजा लेना होगा: पहले हिंदू-सिख समेत 6 समुदायों को छूट थी; बदलाव के 5 पॉइंट्स पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए 6 गैर-मुस्लिम समुदायों के लोगों को यहां रहने के लिए अब वीजा लेना होगा। इनमें हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई शामिल हैं। पहले इन लोगों को पासपोर्ट और वीजा, दोनों की अनिवार्यता से छूट मिली हुई थी। यह बदलाव उन लोगों पर लागू होगा, जो 31 दिसंबर 2024 या उससे पहले भारत आए थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनिया ने सिख कत्लेआम पर लिखा- सेना देरी से बुलाई:जनरल वैद्द जिम्मेदार; फूलका बोले- बड़ा पेड़ गिरने पर धरती हिलने का बयान क्यों दिया
    Next Article
    जम्मू-कश्मीर में 2 पुलिस जवान लापता:दोनों के मोबाइल भी बंद, आर्मी पेट्रोलिंग टीम के साथ थे; इलाके में फायरिंग भी सुनी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment