Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत-U-19 ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 48 रन से हराया:पहले यूथ टेस्ट में रायचंदानी ने 240 रन बनाए, ईशान ओम के 9 विकेट

    18 hours ago

    1

    0

    भारत-U-19 ने पहले यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 48 रन से हरा दिया। राजकोट में भारत ने पहली पारी में लक्ष्‍य रायचंदानी के 240 रन की बदौलत 494 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 217 और दूसरी पारी में 229 रन पर सिमट गई। मंगलवार को ईशान ओम ने 4 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट चटकाए थे। यानी ईशान को मैच में 9 विकेट मिले। यशवर्धन चौहान ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 6 बैटर्स आउट किया। उन्होंने पहली इनिंग में 2 विकेट लिए थे। रायचंदानी का दोहरा शतक रायचंदानी ने अपनी नाबाद 210 रन की पारी को आगे बढ़ाते हुए दिन की शुरुआत की और 30 रन और जोड़े। वह 240 रन पर आउट हुए। उन्होंने मोहित उल्वा के साथ 9वें विकेट के लिए 180 रन की साझेदारी की। उल्वा ने 84 गेंदों पर 92 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया के 17 रन पर 3 विकेट गिरे 494 रन के जवाब में दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। बाएं हाथ के स्पिनर ईशान ओम ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 17/3 कर दिया। उन्होंने हेडन बारबुलोविक, कप्तान मैथ्यू लॉफ और जेड हॉलिक को आउट किया। इसके बाद ब्लेक कैटल और नील पटेल ने 60 रन की साझेदारी कर पारी संभाली। यशवर्धन की डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर 26वें ओवर में यशवर्धन ने दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 87/6 कर दिया। उन्होंने नील पटेल को 41 रन पर बोल्ड किया।इसके बाद कासे बार्टन को भी 8 रन पर आउट किया। दूसरे छोर पर ब्लेक कैटल अकेले संघर्ष करते रहे। उन्होंने 114 गेंदों पर 123 रन बनाए। उनकी पारी में 16 चौके और 4 छक्के शामिल थे। यह मैच में उनका दूसरा शतक था। कैटल ने ऑस्ट्रेलिया को 200 के पार पहुंचाया, लेकिन 58वें ओवर में यशवर्धन ने उनकी पारी खत्म कर दी। ------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली ने पहली बार एक इनिंग में 9 सिक्स लगाए:सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, भारत में 42वां शतक लगाया भारत ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 139 रन की पारी खेली। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विमेंस टेस्ट- इंडिया-A ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ 351/9 बनाए:तनीषा के 92 रन बनाए, निकी और शुभा की फिफ्टी; मिल्स-नॉट को 3-3 विकेट
    Next Article
    रोहित बोले- कोहली के साथ खेलना मजेदार:टीम को लेकर हमारी सोच एक जैसी, दोनों का लक्ष्य 2027 वर्ल्ड कप जीतना है

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment