Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत विकास परिषद की अभिनव शाखा का होली मिलन समारोह:पं. प्यारेलाल शर्मा स्मारक परिसर में रंगारंग कार्यक्रम, 2026-27 के दायित्वधारियों का हुआ निर्वाचन

    7 hours ago

    1

    0

    शनिवार, 14 फरवरी को पं० प्यारेलाल शर्मा स्मारक परिसर में भारत विकास परिषद की अभिनव (विकास रत्न) शाखा द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा सदस्यों एवं उनके परिवार के बच्चों ने चुटकुले, कविता, भजन और नृत्य सहित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। राधा-कृष्ण के रास पर आधारित विशेष नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। नए दायित्वधारियों का निर्वाचन कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए दायित्वधारियों का निर्वाचन चुनाव अधिकारी श्रीमती शिप्रा सिंघल द्वारा संपन्न कराया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर डॉ. अलका गुप्ता, सचिव पद पर कल्पना सोलंकी एवं कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती मंजू त्यागी निर्वाचित हुईं। विशिष्ट नागरिक और प्रतिभा सम्मान विशिष्ट नागरिक सम्मान के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु श्री एन. एल. शर्मा को सम्मानित किया गया, जबकि विशिष्ट प्रतिभा सम्मान विनायक बहादुर को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय महिला संयोजिका श्रीमती सोनिया कश्यप, प्रांतीय आकलन चेयरपर्सन श्रीमती अंशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी श्री सुरेश चंद, शाखा संरक्षिका श्रीमती आशा शर्मा एवं हिमा गौड़ कौशिक सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। शाखा संरक्षिका श्रीमती हिमा गौड़ कौशिक ने बच्चों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन कल्पना सोलंकी ने किया। अध्यक्ष डॉ. अलका गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट सहभोज का आनंद लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के गाने पर झूमे लोग:लखनऊ में गया, सूरज हुआ मद्धम और चांद ढलने लगा, इकाना स्टेडियम में गूंजी आवाज
    Next Article
    अग्निवीर जीडी भर्ती रैली का नौवां दिन:758 अभ्यर्थियों ने दिखाई दमखम; गोंडा और बांदा जिलों के युवा पहुंचे, एएमसी स्टेडियम में हुई दौड़ और शारीरिक परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment