Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय किसान संघ का कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन:अंडरपास की मांग पर सड़क परिवहन मंत्री, CM को ज्ञापन भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मेरठ-पौड़ी हाईवे पर हेमराज कॉलोनी के पास अंडरपास बनाने की मांग को लेकर सड़क परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। किसान संघ के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों किसान नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन में बताया गया कि हेमराज कॉलोनी के पास अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले नौ महीने से शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बावजूद, एनएचआई और जिला प्रशासन ने कुछ राजनीतिक लोगों और भू-माफियाओं के स्वार्थ के लिए मिलीभगत कर शांतिपूर्ण धरने को हटा दिया। उन्होंने बताया कि उनके बैनर और झंडे जमीन में दबा दिए गए, और कई थानों की पुलिस फोर्स लगाकर ग्रामीणों को रात भर नजरबंद रखा गया। संघ ने यह भी बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि हेमराज कॉलोनी के निवासियों और किसानों के खिलाफ शासन स्तर पर मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। भारतीय किसान संघ, जनपद बिजनौर, मेरठ प्रांत, इन मुकदमों का विरोध करता है। भारतीय किसान संघ ने मांग की है कि दोषी जिला प्रशासन और एनएचआई अधिकारियों को तुरंत हटाया जाए। साथ ही, हेमराज कॉलोनी के निवासियों और किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे तुरंत वापस लिए जाएं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शासन-प्रशासन ने ग्रामीणों की आवाज दबाने की कोशिश की और उनकी मांग पूरी नहीं की, तो बिजनौर में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर राजकुमार, वीरेंद्र, कर्मेंद्र, नेपाल, चंद्र मंडल, सुरेश, रूपेंद्र, कुलवीर सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मेरे पति की जान उनके अधिकारियों ने ली':गोरखपुर में शिक्षक की पत्नी का दर्द, बेटी गुमसुम हुई; बेटा ने पूछा- 'पापा कब आएंगे'
    Next Article
    आगरा में खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव:भगवान शिव की निकली बारात, शोभायात्रा में दिखी मसान होली की झलक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment