Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:बंगाल BJP विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अशोक लाहिड़ी बनेंगे NITI Aayog के उपाध्यक्ष

    23 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के BJP विधायक अशोक लाहिड़ी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें नीति आयोग (NITI Aayog) का उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। ह फैसला केंद्र सरकार के स्तर पर लिया गया है, हालांकि नियुक्ति की आधिकारिक प्रक्रिया और तारीख की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अशोक लाहिड़ी पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा हैं और BJP के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को आर्थिक और नीति से जुड़े मामलों में उनके अनुभव से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह कब से औपचारिक रूप से पद संभालेंगे और उनके कार्यकाल की अवधि क्या होगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… असम के वैज्ञानिक अतनु नाथ ब्रेकथ्रू प्राइज 2026 से सम्मानित, इसे साइंस का ऑस्कर कहा जाता है असम के नलबाड़ी जिले के असिस्टेंट प्रोफेसर अतनु नाथ को प्रतिष्ठित ब्रेकथ्रू प्राइज इन फंडामेंटल फिजिक्स 2026 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार ‘साइंस का ऑस्कर’ के रूप में जाना जाता है। नाथ को यह सम्मान 376 वैज्ञानिकों की अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ Muon g-2 प्रयोग में उनके योगदान के लिए मिला है। यह शोध CERN, ब्रुकहेवन नेशनल लैब और फर्मी लैब में किया गया था। अतनु नाथ ने अपनी पढ़ाई सिलचर, कोलकाता और मुंबई में की। उन्होंने इटली और अमेरिका में रिसर्च किया है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पारंपरिक करियर विकल्पों के अलावा रिसर्च को भी अपनाएं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अतनु की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। केरल में स्पा पर छापा, 2 संदिग्ध बांग्लादेशी महिलाएं हिरासत में, फर्जी पहचान का शक केरल के तिरुवनंतपुरम में पुलिस और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की संयुक्त कार्रवाई में एक स्पा से दो संदिग्ध बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। उनके साथ स्पा के दो संचालकों को भी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाएं खुद को पश्चिम बंगाल की निवासी बताकर काम कर रही थीं, लेकिन उनके पहचान पत्र फर्जी पाए गए। पूछताछ में सामने आया कि वे बांग्लादेश की रहने वाली हैं और कई महीनों से स्पा में काम कर रही थीं। पुलिस को शक है कि स्पा में अवैध गतिविधियां भी चल रही थीं, जिसकी जांच की जा रही है। चारों को म्यूजियम पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा। गुवाहाटी HC ने पवन खेड़ा की जमानत याचिका खारिज की, असम CM की पत्नी पर 3 पासपोर्ट का आरोप लगाया था गुवाहाटी हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया। यह मामला असम सीएम सरमा की पत्नी के पास 3 विदेशी पासपोर्ट और अमेरिका में 50 हजार करोड़ की कंपनी होने के आरोप से जुड़ा है। खेड़ा ने यह आरोप 5 अप्रैल को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए थे। इसके बाद असम सीएम की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने पवन के खिलाफ गुवाहाटी में FIR दर्ज कराई थी। कांग्रेस नेता ने FIR के खिलाफ तेलंगाना हाईकोर्ट में ट्रांजिट जमानत की अपील की थी। बाद में खेड़ा सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे थे, लेकिन अदालत ने कहा था कि आप (खेड़ा) गुवाहाटी हाईकोर्ट में अपील करें। असम पुलिस ने खेड़ा के खिलाफ जालसाजी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। श्रीनगर में होटल की लिफ्ट गिरी, 6 टूरिस्ट घायल श्रीनगर में एक होटल की लिफ्ट गिरने से शुक्रवार को छह पर्यटक घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शहर के हैदरपोरा इलाके में बने एक नए होटल में हुआ। घायल पर्यटकों को बारजुल्ला स्थित बोन एंड जॉइंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। बंगाल चुनाव के लिए EC की नई गाइडलाइंस, कैमरों के SD कार्ड तुरंत नहीं हटेंगे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पोस्ट-पोल के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसमें मतदान के बाद निगरानी कैमरों और वीडियो डेटा को संभालने के लिए सख्त नियम तय किए गए हैं। इन नियमों का मकसद मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी रिकॉर्ड को सुरक्षित और पारदर्शी रखना है। नई गाइडलाइंस के अनुसार, पोलिंग बूथ पर लगे कैमरों के SD कार्ड मतदान खत्म होते ही नहीं निकाले जाएंगे। कैमरे को हटाने के बाद भी उसे सेक्टर ऑफिसर की निगरानी में रखा जाएगा। SD कार्ड केवल निर्धारित डेटा कलेक्शन और रिसीविंग सेंटर पर ही निकाले जा सकेंगे। यह प्रक्रिया असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की मौजूदगी में पूरी की जाएगी। चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान के दौरान रिकॉर्ड किया गया पूरा वीडियो डेटा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संरक्षित किया जाए। इसके अलावा, किसी भी पोलिंग पार्टी या बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को तब तक पोलिंग स्टेशन छोड़ने की अनुमति नहीं होगी, जब तक कैमरा उपकरण पूरी तरह हट नहीं जाते। सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश कर रहीं 9 महिलाएं गिरफ्तार महाराष्ट्र में सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में डकैती की साजिश को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने नाकाम कर दिया है। इस मामले में 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो ट्रेन में लूट की योजना बना रही थीं। कुर्डुवाडी रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात RPF की टीम ने तीन महिलाओं को प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध हालत में देखा। पूछताछ के बाद उन्हें स्टेशन से बाहर जाने को कहा गया, लेकिन वे लातूर एक्सप्रेस में सवार हो गईं। इसके बाद RPF ने अन्य स्टेशनों को अलर्ट किया। ये महिलाएं जेऊर स्टेशन पर उतरकर मुंबई-सोलापुर सिद्धेश्वर एक्सप्रेस में चढ़ गईं, जहां RPF टीम ने उन्हें लगातार निगरानी में रखा। आखिरकार सोलापुर स्टेशन पर इन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि ये महिलाएं एक ऐसे गिरोह का हिस्सा हैं, जो सोलापुर और पुणे रेलवे डिवीजन में सक्रिय है। आरोपियों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है और वे धाराशिव जिले की रहने वाली हैं। विवेक त्रिपाठी को RBI से मिली हरी झंडी, बनेंगे एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने विवेक त्रिपाठी को बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त करने की औपचारिक मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 24 अप्रैल, 2026 से शुरू होकर अगले तीन साल के लिए होगी। विवेक त्रिपाठी वर्तमान में बैंक के चीफ क्रेडिट ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और 2014 से AU Small Finance Bank के साथ जुड़े हुए हैं। उनका क्रेडिट और रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में लंबा अनुभव है। दिल्ली में 7 साल के बच्चे को पुलिस ने किडनैपर से बचाया, आरोपी टेलर बिहार ले जा रहा था दिल्ली में अगवा किए गए 7 साल के बच्चे को पुलिस ने 5 घंटे के अंदर सुरक्षित बचा लिया। दिल्ली पुलिस ने न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन से आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह बच्चे को बिहार ले जाने की कोशिश में था। आरोपी की पहचान मोहम्मद आदिल अंसारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। आरोपी ने डाबरी इलाके से बच्चे का किडनैप किया था। सूचना मिलते ही डाबरी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी में नजर आने के बाद आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर उसे अरेस्ट कर लिया। आरोपी मोहम्मद आदिल अंसारी डाबरी इलाके में ही टेलर का काम करता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवेकाधिकार एफआईआर दर्ज करा सकते हैं मजिस्ट्रेट:कोर्ट ने कहा- विवेचना का आदेश दें या स्वयं कंप्लेंट केस कायम करें
    Next Article
    इस्लामाबाद वार्ता के लिए जल्द रवाना होंगे कुशनर और विटकॉफ, अराघची भी पहुंचे पाकिस्तान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment