Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवान की मौत, कार्डियक अरेस्ट का शक

    15 hours ago

    2

    0

    जम्मू-कश्मीर को शोपियां जिले में तैनात सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हेड कांस्टेबल ज्ञान चंद CRPF की 14वीं बटालियन में तैनात थे। शनिवार सुबह वे डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइंस (DPL) स्थित कैंप में मौजूद थे, यहीं पर बेहोश हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट का शक जताया है। मामले में FIR भी दर्ज कराई गई है। आज के अन्य बड़े अपडेट्स… गृह मंत्री अमित शाह की फ्लाइट 2 घंटे लेट, खराब मौसम के कारण हवा में चक्कर लगाती रही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोलकाता पहुंचने वाली फ्लाइट शुक्रवार रात खराब मौसम के कारण करीब 2 घंटे लेट हो गई। उनका विमान तय समय 11:46 बजे की बजाय शनिवार तड़के 1:46 बजे उतरा। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने के कारण विमान को नादिया और नॉर्थ 24 परगना के ऊपर काफी देर तक हवा में चक्कर लगाने पड़े। शाह रात 10:46 बजे दिल्ली से रवाना हुए थे और लैंडिंग के बाद 2 बजे होटल पहुंचे। एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फ्लाइट भी इसी तरह मौसम की वजह से करीब एक घंटे तक लैंड नहीं कर सकी थी। शनिवार दोपहर शाह न्यू टाउन में टीएमसी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करेंगे। बंगाल में SIR की दूसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी, कितने नाम जुड़े या कटे नहीं बताया पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने शुक्रवार रात दूसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि इसमें कितने नाम जोड़े या हटाए गए, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। आयोग के मुताबिक, बूथवार लिस्ट रात करीब 11:30 बजे वेबसाइट पर अपलोड की गई, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण कितने नाम जुड़े या कटे, यह डेटा एक्सेस नहीं हो सका। इससे पहले सोमवार को पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें 13 लाख नाम हटाए गए थे। ये नाम ‘अंडर एडजुडिकेशन’ थे, यानी आयोग इनके दस्तावेजों की जांच कर रहा था। आयोग के मुताबिक, 60 लाख से ज्यादा नाम इस श्रेणी में रखे गए थे। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान 58 लाख नाम हटाए गए थे। इसके बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गई थी। 28 फरवरी को जारी फाइनल वोटर लिस्ट में यह संख्या घटकर 7.04 करोड़ रह गई। ISIS से जुड़े 12 युवा गिरफ्तार, गेमिंग एप पर हुई थी मुलाकात ISIS जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से संबंधों के आरोप में 12 युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कई राज्यों में की गई। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी गेमिंग ऐप के जरिए विदेशी हैंडलरों के संपर्क में आए। आरोपियों में आंध्र के रहमतुल्लाह शरीफ, मिर्जा सोहेल बेग, मो. दानिश, बिहार के शादमान दिलकुश, अजमानुल्लाह, दिल्ली के लकी, बंगाल के मीर अली, राजस्थान के जीशान, कर्नाटक के सलाम, महाराष्ट्र के शाहरुख, शियाक व तेलंगाना की सायदा बेगम शामिल हैं। हाल ही में जारी वैश्विक आतंकवाद सूचकांक में सामने आया है कि आतंकी संगठन अब गेमिंग एप के जरिए युवाओं को फंसा रहे हैं। इसमें डिस्कॉर्ड, ट्विच, रॉबलॉक्स, फोर्टनाइट एप का नाम आया है। देश में डेंगू, निमोनिया और मेनिनजाइटिस के नए वैक्सीन को मंजूरी, बच्चों के डोज में भी बदलाव देश में डेंगू, निमोनिया और मेनिनजाइटिस जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सरकार की विशेष विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने तीन वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इनमें जापान की फार्मा कंपनी टकेडा की टेट्रावैलेंट डेंगू वैक्सीन खास है। यह डेंगू के चारों प्रकार के वायरस से बचाती है। फ्रांस की कंपनी सनोफी हेल्थकेयर की मेनिंगोकोकल पॉलिसैकेराइड टेटनस वैक्सीन को भी मंजूरी दी गई है। यह मेनिनजाइटिस (दिमागी बुखार) से बचाव के लिए 2 साल से अधिक उम्र वालों को दी जाएगी। इसी तरह, एसईसी ने निमोनिया से बचाव के लिए जीसी केमी फार्मा कंपनी की पीसीवी वैक्सीन के डोज में अहम बदलाव की सिफारिश की है। अब बच्चों को तीन डोज के बाद 15 से 18 महीने की उम्र में एक बूस्टर डोज दी जाएगी। चिकनगुनिया के लिए जायडस लाइफसाइंसेज की ओर से विकसित इन एक्टिवेटेड चिकनगुनिया वैक्सीन को शुरुआती स्तर के ट्रायल (फेज-1) की मंजूरी मिल गई है। इस वायरस की अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu Election 2026: दिनाकरन का मास्टरस्ट्रोक, AMMK ने खोला 120 वादों का पिटारा
    Next Article
    एक्टर वरुण धवन की बेटी को हुई ये गंभीर बीमारी, चलने में होती है दिक्कत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment