Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में होमस्टे में अमेरिकी महिला से रेप, स्टाफ और मालिक गिरफ्तार

    16 hours ago

    2

    0

    कर्नाटक के कोडागु जिले के कुट्टा गांव स्थित एक होमस्टे में अमेरिकी महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना करीब एक हफ्ते पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार, होमस्टे में काम करने वाले एक स्टाफ को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी झारखंड का रहने वाला है। पुलिस ने होमस्टे के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और रेप किया। जब उसने होमस्टे मालिक से शिकायत की, तो उसने मामला दबाने की कोशिश की। होमस्टे मालिक ने तीन दिनों तक वाई-फाई सेवा बंद कर दी, जिससे वह किसी से संपर्क नहीं कर सकी। बाद में इंटरनेट सेवा मिलने पर वह मैसूर जाने के बहाने वहां से निकल गई। इसके बाद उसने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और पुलिस से संपर्क किया। महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… आंध्र प्रदेश में कार साइन बोर्ड से टकराई, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के वीरवल्ली टोल प्लाजा के पास बुधवार को सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण तेज गति बताया जा रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेलंगाना में हाउसकीपिंग स्टाफ ने किया 2.65 करोड़ का घोटाला:दो बैंक मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार तेलंगाना के नलगोंडा जिले में सरकारी बैंक की एक शाखा से 2.65 करोड़ रुपए की हेराफेरी केस में दो बैंक मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी बैंक में कॉन्ट्रैक्ट पर हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करता था। उसने दो बैंक मैनेजर और अन्य लोगों के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया। आरोपियों ने बैंक के डॉर्मेंट लेकिन एक्टिव बैलेंस वाले खातों से पैसे ट्रांसफर किए। इसके लिए उन्होंने नॉन-ब्रांच ऑनलाइन KYC अपडेट सिस्टम की खामी का फायदा उठाया। नलगोंडा के एसपी शरत चंद्र पवार के मुताबिक, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके साथियों के खातों में ट्रांसफर किए गए 2.42 करोड़ रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं। दिल्ली ब्लास्ट केस में कोर्ट ने NIA को 45 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच पूरी करने के लिए कोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को 45 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। NIA ने कोर्ट से कहा था कि मामले की जांच अभी जारी है और इसे पूरा करने के लिए और समय की जरूरत है। इसके बाद कोर्ट ने एजेंसी को 45 दिन की और मोहलत दे दी। हालांकि यह साफ नहीं है कि जांच में देरी की मुख्य वजह क्या है और अब तक कितने लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, एजेंसी को दिए गए अतिरिक्त समय के दौरान जांच को पूरा करने और केस से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने की जिम्मेदारी होगी। फर्जी वीडियो केस में लेखिका मधु किश्वर को चंडीगढ़ पुलिस ने थमाया नोटिस चंडीगढ़ पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर लेखिका मधु किश्वर को थाने में पेश होने का नोटिस दिया। यह नो​टिस सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक वीडियो शेयर करने को लेकर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, उन पर भ्रामक और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने का आरोप है। एक ट्रैवल ब्लॉगर के वीडियो में अश्लील टेक्स्ट जोड़कर उसे गलत पहचान के साथ वायरल किया गया था, जिसे किश्वर ने रिट्वीट किया। किश्वर ने कहा कि पुलिस टीम देर रात आई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीजेपी ने चुनाव आयोग से खड़गे की शिकायत की:मोदी को 'आतंकवादी' कहा था; TMC बोली- BJP वोटिंग के लिए सूरत से ट्रेन भरकर लोग लाई
    Next Article
    मुंबई में महिला ने बीजेपी मंत्री से कहा ‘गेट आउट’:महिला आरक्षण विधेयक पर रैली से ट्रैफिक जाम से परेशान थी, पुलिस को भी फटकारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment