Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई के होटल में ब्रिटिश नागरिक का शव मिला, IPL मैचों के लिए BCCI के साथ काम कर रहे थे

    12 hours ago

    1

    0

    मुंबई के ट्राइडेंट होटल में IPL मैचों के लिए BCCI के साथ काम कर रहे एक ब्रिटिश नागरिक का शव उनके कमरे में मिला। मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उनकी उम्र 76 साल थी। वे IPL मैच कवरेज के सिलसिले में 24 मार्च से ट्राइडेंट होटल में ठहरे हुए थे। 29 मार्च को मैच के बाद इयान अपने होटल के कमरे में लौटे थे। अगले दिन, 30 मार्च को जब रिसेप्शन से उनके कमरे में कॉल किया गया, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी की मदद से दरवाजा खोला गया, तो इयान विलियम्स फर्श पर पड़े मिले। होटल के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। आज की बाकी बड़ी खबरें… सोनिया गांधी 7 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज, बुखार और इंफेक्शन के कारण भर्ती हुई थीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को 7 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं। उन्हें 24 मार्च की रात सर गंगाराम अस्पताल में बुखार और इन्फेक्शन के कारण भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ है। अस्पताल के मुताबिक, उन्हें सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक दवाएं दी गईं। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि इलाज का अच्छा असर हुआ। अब सोनिया की हालत बेहतर है। आगे का इलाज और फॉलो-अप घर पर ही होगा। मुंबई में 69 साल के व्यक्ति को 25 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, ₹1.57 करोड़ मुंबई रिटायर्ड सीनियर अधिकारी (69) को 25 दिन तक डिजिटल अरेस्ट किया गया। साइबर ठगों ने उनसे ₹1.57 करोड़ की ठगी की है। ठगों ने खुद को पुलिस और कोर्ट अधिकारी बताया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। पीड़ित अंधेरी इलाके के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग एनकाउंटर में दो आरोपी गिरफ्तार किए दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात अलग-अलग दो एनकाउंटर में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार और प्रेम शर्मा के तौर पर हुई। दोनों की तलाश दिल्ली के डाबड़ी इलाके में हुए हत्या और चाकूबाजी की घटना को लेकर जारी थी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपियों को पैरों में गोली लगी है। राज्यसभा में सरकार बोली- टेक्निकल खराबी, मेंटेनेंस में देरी से 2026 में अब तक 99 विमान ग्राउंडेड सरकार ने बताया है कि इस साल 25 मार्च 2026 तक टेक्निकल डिफेक्ट और मेंटेनेंस में देरी की वजह से 99 विमान ग्राउंड किए गए। राज्यसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लिखित जवाब में कहा कि टेक्निकल खराबी या मेंटेनेंस में देरी के कारण 2023 में 356, 2024 में 414, 2025 में 567 और 2026 में 99 विमान ग्राउंड हुए। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट की कोई कमी नहीं है। नौसेना को मिला AI कॉम्बैट सिस्टम दुनागिरी, दुश्मन को पहचानकर हमला-बचाव कर सकता है रक्षा पीएसयू जीआरएसई ने नौसेना को एआई आधारित कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस एडवांस्ड गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘दुनागिरी’ सौंप दिया है। 149 मीटर लंबा और 6,670 टन वजनी यह वॉरशिप आधुनिक हथियारों से लैस है। यह युद्धपोत ब्रह्मोस मिसाइलों और आधुनिक सेंसर्स के जरिए जल, थल और नभ तीनों मोर्चों पर वार करने में सक्षम है। इसके साथ ही नौसेना के बेड़े में सर्वे वेसल ‘संशोधक’ और एंटी-सबमरीन युद्धपोत ‘अग्राय’ को भी शामिल किया गया है, जो समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और डेटा जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मणिपुर: उखरुल में बंद; इंफाल में पुलिस पर हमला, इंस्पेक्टर घायल मणिपुर में राज्य सरकार ने काकचिंग सब डिवीजन के 11 राहत शिविरों को बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं, तंग्खुल टाउन पीपुल्स मूवमेंट ने सोमवार को उखरुल में टोटल शट-डाउन घोषित किया था। हालिया हिंसक घटनाओं के विरोध में आयोजित इस बंद से जनजीवन पूरी तरह बाधित है। दूसरी ओर इंफाल ईस्ट में एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार करने गए पुलिस कर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। एक इंस्पेक्टर घायल हो गया। पुलिस ने हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकेत दिया है। दोनों घटनाओं में आगे की जांच जारी है। इससे पहले 29 मार्च को उखरुल में भीड़ ने वुंग तंग्खुल रीजन सेक्रेट्रिएट को आग के हवाले कर दिया था। इसी तनाव के चलते यह शटडाउन घोषित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया:वाव-थराड में ₹20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, उद्घाटन करेंगे
    Next Article
    बेंगलुरु में इंजीनियर कपल की कुछ मिनटों के बीच मौत:पति फंदे से लटका मिला, पत्नी ने 17वीं मंजिल से कूदकर जान दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment