Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के गंजाम में जिला प्रशासन ने सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए फ्री कोचिंग शुरू की

    21 hours ago

    2

    0

    ओडिशा के गंजाम में शनिवार को UPSC और OPSC परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए फ्री कोचिंग सेंटर शुरु हुए। कुल तीनों सेंटरों में 170 अभ्यर्थियों को कोचिंग दी जाएगी, जिनमें 85 महिलाएं हैं। अधिकारियों के मुताबिक, फ्री कोचिंग पाने वाले सभी अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा के जरिए किया गया है। जिला प्रशासन ने दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान के साथ एमओयू भी साइन किया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दादरा और नगर हवेली के गोदाम में धमाका, 4 की मौत, 4 घायल दादरा और नगर हवेली के डेमनी स्कूल फलिया में नाइट्रोजन और ऑक्सीजन गैस के एक गोदाम में धमाका हो गया। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 8 लोग जख्मी हुए थे। इन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बाद में 4 घायलों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज अभी भी जारी है। दिल्ली में पिता-भाई ने 19 साल की बेटी की हत्या की, शव दफनाने से पहले पकड़े गए; ऑनर किलिंग का शक दिल्ली के हरि नगर इलाके में 19 साल की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसे ऑनर किलिंग मानते हुए पिता और बेटे को गिरफ्तार किया है। घटना 1 अप्रैल को सामने आई, जब पुलिस को दोपहर करीब 2 बजे PCR कॉल मिली कि एक युवती की हत्या कर दी गई है और उसका शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा। जांच में सामने आया कि युवती पिछले दो साल से अपने गांव के एक युवक के साथ रिश्ते में थी, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। आरोप है कि इसी वजह से पिता मोहम्मद मनीर और भाई मेराज अली ने उसकी हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घोंटना बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवती को पहले पीटा गया और कुछ दिनों तक घर में बंद भी रखा गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मुंबई हाई में ONGC प्लेटफॉर्म पर आग: 10 कर्मचारी घायल, हालात काबू में मुंबई हाई ऑयलफील्ड में ONGC के SHP प्लेटफॉर्म पर शुक्रवार शाम आग लग गई। इस हादसे में 10 कर्मचारी घायल हुए हैं, हालांकि सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। ONGC के अनुसार, आग शाम करीब 5:45 बजे लगी। घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय किया गया और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। कंपनी ने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। आग बुझने के बाद प्लेटफॉर्म पर संचालन सामान्य कर दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जस्टिस नागरत्ना बोलीं- चुनाव आयोग को स्वतंत्र रहना चाहिए:कोई भी राजनीतिक प्रभाव न हो; 2027 में चीफ जस्टिस बन सकती हैं
    Next Article
    MP के कोतमा में 4 मंजिला लॉज गिरी, 2 मौतें:कई मलबे में दबे; चीखने की आवाजें आ रही; रेस्क्यू में जुटी 100 लोगों की टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment