Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट:सरकार ने 4 हफ्तों के लिए टीवी न्यूज चैनलों की TRP रिपोर्टिंग पर लगाई रोक, सनसनीखेज खबरें दिखाने पर लिया फैसला

    1 day ago

    1

    0

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने न्यूज टीवी चैनलों की टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (TRP) की रिपोर्टिंग को फिलहाल रोकने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी BARC से कहा कि वह अगले 4 हफ्तों तक या अगले आदेश तक न्यूज चैनलों की TRP जारी न करे। यह फैसला जनता के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मंत्रालय के अनुसार इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के दौरान कुछ न्यूज चैनल बिना पुख्ता जानकारी के सनसनीखेज और अटकलों पर आधारित खबरें दिखा रहे हैं। इससे आम लोगों में, खासकर प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों और उनके परिवारों में घबराहट फैल सकती है। इसी वजह से सरकार ने अस्थायी तौर पर TRP रिपोर्टिंग रोकने का कदम उठाया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… रेलवे महिला कर्मचारी सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत ऑनलाइन कर सकेंगी, 8 मार्च से नया ऐप फीचर शुरू होगा रेलवे मंत्रालय ने महिला कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर होने वाले सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज कराने के लिए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) ऐप में एक नया फीचर शुरू करने का फैसला किया है। यह फीचर 8 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से शुरू हो जाएगा। इसके जरिए महिला कर्मचारी अपनी शिकायत सीधे ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगी, जो संबंधित आंतरिक शिकायत समिति (IC) तक तुरंत पहुंच जाएगी। मंत्रालय के अनुसार सेक्सुअल हैरेसमेंट इंसीडेंट नॉटिफिकेशन फॉर एम्पॉवरमेंट (SHINE) नाम का यह मॉड्यूल शिकायतों को गोपनीय तरीके से और जल्दी निपटाने में मदद करेगा। इस पोर्टल पर बाहरी महिला आगंतुकों, ठेका कर्मचारियों, मजदूरों या छात्रों की ओर से भी शिकायत दर्ज की जा सकेगी। कर्मचारी इसे HRMS के एम्पलाई सेल्फ सर्विस सेक्शन के जरिए इस्तेमाल कर सकेंगे। कांग्रेस ने स्पीकर बिरला को हटाने के प्रस्ताव मामले में व्हिप जारी किया लोकसभा के आगामी बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के प्रस्ताव पर अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। कांग्रेस का कहना है कि यह प्रस्ताव नियमों और संसदीय परंपराओं के अनुरूप है और इस पर सदन में बहस होनी चाहिए। विपक्षी सांसदों ने स्पीकर पर 'पक्षपातपूर्ण व्यवहार' का आरोप लगाते हुए कुछ विशिष्ट उदाहरणों को चर्चा का आधार बनाने की मांग की है। 9 मार्च से शुरू हो रहे सत्र के दूसरे चरण में इस नोटिस पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं भाजपा ने भी अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर 9 से 11 मार्च उपस्थित रहने को कहा है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में केमिकल फैक्ट्री में धमाके में 11 घायल महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में शुक्रवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। मुंबई से करीब 250 किमी दूर स्थित 'डॉ. खान इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स' की केमिकल फैक्ट्री में धमाका हुआ। इसमें मजदूर घायल हुए हैं। यह कंपनी स्टील और टेक्सटाइल जैसी इंडस्ट्रीज के लिए सिलिका बेस्ड केमिकल्स बनाती है। पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ठाणे जिले में नाले के पास एक आदमी की बुरी तरह सड़ी हुई लाश मिली महाराष्ट्र के ठाणे में नाले से पुरुष की लाश बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि शव बुरी तरह से सड़ चुका है। जानकारी मिलने के बाद लोकल मछुआरों की मदद से शव निकाला गया था। डेड बॉडी की पहचान कराई जा रही है। ठाणे के कोपर खैराने में एक इमारत का स्लैब गिरने से 11 छात्र घायल, एक गंभीर महाराष्ट्र में ठाणे के कोपर खैराने में एक इमारत का स्लैब गिरने से 11 छात्र घायल हो गए। नवी मुंबई नगर आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया- यह इमारत 1998 में बनी थी। ग्राउंड फ्लोर पर ट्यूशन चल रही थी, जहां 12 छात्र और एक शिक्षक मौजूद थे। पहली मंजिल का स्लैब गिर गया, जिससे बच्चे घायल हो गए। यह घटना गुरुवार शाम 5 से 5:30 बजे के बीच हुई। एक बच्चे की हालत गंभीर है। हैदराबाद में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर 2 मजदूरों की मौत, 2 घायल हैदराबाद में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरने के बाद दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना शहर के टोलिचौकी इलाके में गुरुवार को हुई। पुलिस के अनुसार, मजदूर इमारत पर निर्माण कार्य कर रहे थे, तभी चार मजदूर नीचे गिर गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में दो अन्य मजदूर घायल भी हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    America में भारत के पूर्व राजदूत Taranjit Sandhu अब Delhi के नए LG, केंद्र का बड़ा फैसला
    Next Article
    मोटोरोला एज 70 फ्यूजन लॉन्च, कीमत ₹26,999 से शुरू:स्मार्टफोन में 50MP सोनी कैमरा और 7000mAh बैटरी, मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ IP69 प्रोटेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment