Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:साइन बोर्ड से टकराई कार, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

    11 hours ago

    1

    0

    आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के वीरवल्ली टोल प्लाजा के पास बुधवार को सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण तेज गति बताया जा रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… तेलंगाना में हाउसकीपिंग स्टाफ ने किया 2.65 करोड़ का घोटाला:दो बैंक मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार तेलंगाना के नलगोंडा जिले में सरकारी बैंक की एक शाखा से 2.65 करोड़ रुपए की हेराफेरी केस में दो बैंक मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी बैंक में कॉन्ट्रैक्ट पर हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करता था। उसने दो बैंक मैनेजर और अन्य लोगों के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया। आरोपियों ने बैंक के डॉर्मेंट लेकिन एक्टिव बैलेंस वाले खातों से पैसे ट्रांसफर किए। इसके लिए उन्होंने नॉन-ब्रांच ऑनलाइन KYC अपडेट सिस्टम की खामी का फायदा उठाया। नलगोंडा के एसपी शरत चंद्र पवार के मुताबिक, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके साथियों के खातों में ट्रांसफर किए गए 2.42 करोड़ रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं। दिल्ली ब्लास्ट केस में कोर्ट ने NIA को 45 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी दिल्ली ब्लास्ट मामले में जांच पूरी करने के लिए कोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को 45 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। NIA ने कोर्ट से कहा था कि मामले की जांच अभी जारी है और इसे पूरा करने के लिए और समय की जरूरत है। इसके बाद कोर्ट ने एजेंसी को 45 दिन की और मोहलत दे दी। हालांकि यह साफ नहीं है कि जांच में देरी की मुख्य वजह क्या है और अब तक कितने लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, एजेंसी को दिए गए अतिरिक्त समय के दौरान जांच को पूरा करने और केस से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करने की जिम्मेदारी होगी। फर्जी वीडियो केस में लेखिका मधु किश्वर को चंडीगढ़ पुलिस ने थमाया नोटिस चंडीगढ़ पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर लेखिका मधु किश्वर को थाने में पेश होने का नोटिस दिया। यह नो​टिस सोशल मीडिया पर फर्जी और भ्रामक वीडियो शेयर करने को लेकर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, उन पर भ्रामक और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने का आरोप है। एक ट्रैवल ब्लॉगर के वीडियो में अश्लील टेक्स्ट जोड़कर उसे गलत पहचान के साथ वायरल किया गया था, जिसे किश्वर ने रिट्वीट किया। किश्वर ने कहा कि पुलिस टीम देर रात आई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहलगाम आतंकी हमले का एक साल, सेना ने सुरक्षा बढ़ाई:एकजुटता मार्च निकाला गया; मोदी ने कहा- भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा
    Next Article
    सिर-पेटदर्द, BP-शुगर की 141 दवाओं के सैंपल फेल:कंपनियों को नोटिस, स्टॉक वापस मंगाने के आदेश, इनमें 46 दवाएं हिमाचल में बनीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment