Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

    16 hours ago

    2

    0

    पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके साथ बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। आज की बाकी बड़ी खबरें… केंद्र बोला- LPG लेकर दो भारतीय जहाज 26 और 27 मार्च को भारत पहुंचेंगे, होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों ने मंगलवार को दिल्ली में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेल और गैस संकट पर मौजूदा हालात की जानकारी दी। शिपिंग मंत्रालय के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश सिन्हा ने कहा कि दो भारतीय LPG जहाज- पाइन गैस और जग वसंत होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। राजेश सिन्हा ने बताया कि पाइन गैस करीब 45,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 27 मार्च को न्यू मैंगलोर पोर्ट पहुंचेगा, जबकि जग वसंत लगभग 47,600 मीट्रिक टन LPG लेकर 26 मार्च को कांडला पहुंचने वाला है। इन जहाजों के निकलने के बाद अब फारस की खाड़ी में 20 भारतीय जहाज हैं, जिन पर 540 भारतीय नाविक सवार हैं। वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि जंग के कारण LPG की सप्लाई प्रभावित जरूर हुई है, लेकिन किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर पर गैस खत्म होने की स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि हाल ही में कुछ पैनिक बुकिंग देखी गई, लेकिन डिलीवरी सामान्य रही। सुजाता शर्मा ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई भी पर्याप्त है। सभी घरेलू उपभोक्ताओं को LPG सिलेंडर मिल रहे हैं और PNG की सप्लाई भी 100% बनी हुई है। पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। सरकार ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने और पैनिक बुकिंग से बचने की सलाह दी। सरकार ने बताया कि जहां भी PNG पाइपलाइन मौजूद हैं, वहां सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों को 5 दिनों के भीतर स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों, कम्युनिटी किचन और आंगनवाड़ी किचन में कनेक्शन देने का निर्देश दिया गया है। बारामती विमान हादसे में बैंगलोर में जीरो FIR दर्ज, आपराधिक साजिश और लापरवाही का आरोप बेंगलुरु पुलिस ने 28 जनवरी के बारामती लियरजेट 45 क्रैश को लेकर जीरो FIR दर्ज की। इसमें आपराधिक साजिश और लापरवाही का आरोप लगाया गया। ये हादसा महाराष्ट्र के तत्कालीन डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत का है। विमान मुंबई से बारामती जा रहा था। 28 जनवरी सुबह 8:46 बजे बारामती एयरस्ट्रिप पर कोहरे में दूसरी लैंडिंग के प्रयास में विमान खेत में गिर गया। इस हादसे में सभी 7 लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को UAPA केस में उम्रकैद की सजा सुनाई दिल्ली के एक कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें आतंकवाद और देशविरोधी गतिविधियों से जुड़े मामले में दोषी पाया। यह मामला UAPA के तहत दर्ज किया गया था और लंबे समय से इसकी सुनवाई चल रही थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आसिया अंद्राबी पर अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने और आतंकी संगठनों से संबंध रखने के आरोप थे। कोर्ट ने सबूतों के आधार पर उन्हें दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। आसिया अंद्राबी को साल 2018 में गिरफ्तार किया गया था। NIA ने उस पर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने, लोगों के बीच नफरत फैलाने और गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (UAPA) के तहत आतंकी साजिश रचने के आरोप लगाए थे। इस मामले की सुनवाई पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में हुई थी। फैसला सुरक्षित रखने के बाद केस दिल्ली की ही कड़कड़डूमा कोर्ट भेजा गया था। इससे पहले 21 दिसंबर 2020 में NIA कोर्ट ने आसिया अंद्राबी और उसकी दो सहयोगियों पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने, देशद्रोह और आतंकी गतिविधियों की साजिश के आरोप तय किए थे। जमीन के बदले नौकरी देने का मामला, लालू यादव की अर्जी दिल्ली हाईकोर्ट से खारिज दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीन के बदले-नौकरी मामले में RJD चीफ और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की CBI की FIR रद्द करने की याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस रविंदर दुडेजा की बेंच ने यह आदेश पारित किया। याचिका में 2022 में दर्ज FIR और 2022, 2023 और 2024 में दायर तीन आरोपपत्रों के साथ-साथ संज्ञान लेने वाले आदेशों को चुनौती दी गई थी। यादव ने तर्क दिया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत पूर्व स्वीकृति के अभाव में पूरी कार्यवाही कानूनी रूप से अमान्य थी। पश्चिम एशिया के हालात पर रक्षा मंत्रालय में बैठक, राजनाथ सिंह और CDS के साथ तीनों सेना प्रमुख मौजूद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल की ग्लोबल/रीजनल सुरक्षा घटनाओं और भारत की रक्षा तैयारियों का रिव्यू करने के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में CDS जनरल अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, DRDO के चेयरमैन डॉ. समीर कामत और अन्य लोग मौजूद रहे। दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, स्पीकर को आया मेल, सदन की कार्रवाई रुकी दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के पास मेल आया है। इसके बाद सदन की कार्रवाई रोक दी गई। परिसर की तलाशी जारी है। वहीं मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। नवरात्रि में बढ़ी वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की संख्या, 6 दिन में 2 लाख से ज्यादा भक्तों दर्शन किए श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर में चल रहे नवरात्रि उत्सव के दौरान तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है; पहले छह दिनों में ही 2 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन कर लिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि भारी भीड़ के बावजूद यात्रा सुचारू रूप से चल रही है, और तीर्थयात्रियों के लगातार आने-जाने को संभालने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कटरा में बेस कैंप और भवन तक जाने वाला रास्ता दिन-रात भीड़ से भरा रहता है। नवरात्रि उत्सव के दौरान भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए, 21 मार्च की शाम को श्री माता वैष्णो देवी जी के पवित्र मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, लेकिन 22 मार्च को सुबह 4 बजे तक इसे फिर से शुरू कर दिया गया। पुणे के ऑटोमोबाइल हब में उत्पादन ठप एलपीजी, कच्चे माल और पुर्जों की भारी कमी का असर पुणे के ऑटोहब पर भी पड़ने लगा है। यहां उत्पादन बंद करने की नौबत आ गई है। ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के पास पुर्जों का आमतौर पर एक हफ्ते का स्टॉक होता है। आपूर्ति बंद होने के कारण अब बड़ी कंपनियों को भी अपना उत्पादन घटाना पड़ रहा है। विकास आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर स्थिति के मूल्यांकन के निर्देश दिए। वहीं, काम न होने से उत्तर भारतीय कामगारों ने भी अपने गांवों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है। अब प्रीलिम्स के बाद आंसर की जारी करेगा यूपीएससी केंद्र सरकार ने बताया कि यूपीएससी अब सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। यह व्यवस्था 2026 परीक्षा से लागू होगी। आंसर की पर उम्मीदवार आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। हालांकि प्रीलिम्स के अंक अंतिम परिणाम के बाद ही जारी होंगे। अब सरल भाषा में मिलेगी आईपीओ की जानकारी सेबी ने आईपीओ से जुड़ी जानकारी को ज्यादा आसान और समझने लायक बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब आईपीओ लाने जा रही कंपनियों को दस्तावेज के साथ एक संक्षिप्त सार ‘एब्रिज्ड प्रॉस्पेक्टस’ देना होगा। इसमें बिजनेस, वित्तीय स्थिति और जोखिम जैसी अहम जानकारी सरल भाषा और तय शब्दसीमा में देनी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran-Israel War: खामखाह 'चौधरी' बन रहा पाकिस्‍तान, ईरान युद्ध में खुद को बता रहा 'शांति दूत'; शहबाज शरीफ बिन न्योता इधर-उधर लगा रहे कॉल
    Next Article
    गुजरात UCC बिल पास करने वाला दूसरा राज्य बना:विधानसभा में बहुमत से बिल पास, कांग्रेस ने वोटिंग से वॉकआउट किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment